नए विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी पासवर्ड हटाने के बारे में सोच रही है। कंपनी के मुताबिक, विंडोज-10 डिवाइसेस में अब साइन इन करने के लिए पासवर्ड की जगह बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसका मतलब फेशियल रिकॉग्निशन, आइरिस स्कैनर या फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि से लॉगइन होंगे।
‘विंडोज हेलो’ में फिंगरप्रिंट होगा पासवर्ड
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक ‘विंडोज हेलो’ फीचर बायोमेट्रिक लॉक सपोर्ट करेगा। माइक्रोसॉफ्ट के वाइस प्रेसिडेंट जो बिलफोरे ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में लिखा है कि नया बायोमेट्रिक लॉक कंपनी की तरफ से पासवर्ड हैकिंग रोकने की एक पहल है। इसमें यूजर्स के बॉडी पार्ट्स (आखें, फेस, उंगलियों) की स्कैनिंग होगी और इसी से यूजर्स लॉगइन कर सकेंगे। इसके जरिए आप अपना पासवर्ड अपने फिंगरप्रिंट को बना सकते हैं। इसमें आपकी आंखों को पढ़कर चालू होने की व्यवस्था भी होगी।
इंटरनेट एक्सप्लोरर की जगह स्पार्टन
विंडोज के लगभग हर अंक के साथ माइक्रोसॉफ्ट ने इंटरनेट एक्सप्लोरर ब्राउजर शामिल किया है, लेकिन इस बार कंपनी ने इसे हटाकर एक नया इंटरनेट ब्राउजर लाया है। इसमें कई नए फीचर भी दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही विंडोज 10 इंस्टॉल करने के बाद कोई एप और सॉफ्टवेयर फाइलें आसानी से और जल्दी से अपग्रेड की जा सकेंगी।
विंडोज-7 और 8 यूजर्स को मिलेगा फ्री विंडोज-10
माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प ने फैसला किया है कि सभी विंडोज़ यूजर्स को विंडोज़ 10 का फ्री अपग्रेड मिलेगा चाहे वे जेनुइन कॉपी वाली विंडोज़ चला रहे हों या पाइरेटेड। माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम काफी हैरान कर देने वाला है। इससे चीन के अरबों विंडोज यूजर्स के पीसी पर विंडोज का लीगल सॉफ्टवेयर पहुंच जाएगा। हालिया स्टडीज में यह बात सामने आई है कि सभी पीसी सॉफ्टवेयर्स में से 3 चौथाई प्रॉपर लाइसेंस वाले नहीं हैं। विंडोज-10 इन गर्मियों में ग्लोबली रिलीज़ कर दिया जाएगा। पहली बार माइक्रोसॉफ्ट ने इसके रिलीज़ का कोई तय समय बताया है।
यूजर्स को फ्री में WINDOWS 10 देगा माइक्रोसॉफ्ट, फिंगरप्रिंट होगा पासवर्ड
Post a Comment