एंटी वायरस कंपनियां अपने एंटी वायरस साफ्टवेयर की बिक्री बढ़ाने के लिए वायरस पैदा कर रही हैं। इसलिए वेबसाइट का उपयोग करने वाले युवाओं को इसका ध्यान रखना चाहिए। बुधवार को इनोवेटिव आइडिया इनफोटेक की ओर से आयोजित साइबर सुरक्षा वर्कशाप में साइबर क्राइम यूपी पुलिस के सलाहकार राहुल मिश्रा ने यह बात बताई।
मेरठ इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी (एमआइआइटी) घाट रोड में आयोजित वर्कशाप साइबर सुरक्षा के विषय में विस्तार से बताया गया। उन्होंने एटीएम कार्ड क्लोनिंग से बचने के तरीके, विंडोज सुरक्षा, फेक ईमेल, फेसबुक संबंधित अपराध के विषय में बताया। कहा कि एंटी वायरस कंपनियों की एक पूरी चेन है, जो वायरस जेनरेट करती है। बहुत से युवा जो वेबसाइट पर पोर्न साइट खोलते हैं, उस पोर्न फोटो या वीडियो के साइड में वायरस छिपा रहता है। फोटो पर डबल क्लिक करने से वह छिपा हुआ वायरस सिस्टम में आ जाता है। एंटी वायरस कंपनियां पहले तो फ्री एंटी वायरस साफ्टवेयर अपलोड करने का विकल्प देती हैं, एक महीने के बाद उस साफ्टवेयर के लिए शुल्क वसूलती हैं। युवाओं को पोर्न साइट से बचना चाहिए।
ऐसे होता है फर्जीवाड़ा फेसबुक पर :
फेसबुक खोलते समय जब हम अपना पासवर्ड और ईमेल डालते हैं तो कुछ फेक साइट उसी पर दूसरा पेज बना देती हैं। इससे फेसबुक यूजर्स का पूरा डाटा और सूचना उनके पास चली जाती है, जिससे हैक करके साइबर क्राइम की आशंका बनी रहती है।
मोबाइल एप्स डाउनलोड करने पर :
जब हम मोबाइल एप्स डाउनलोड करते हैं, उस समय एक्सेप्ट का विकल्प आता है। इस पर क्लिक करने भर से फोन का डाटा संबंधित एप्स कंपनी के पास चला जाता है। इसका दुरुपयोग करने की संभावना बन जाती है।
एटीएम का क्लोन :
कई बार एटीएम पर कुछ ऐसे साइबर अपराधी होते हैं, जो एटीएम में पिन व एटीएम लेकर चंद मिनट में ही क्लोन एटीएम तैयार करके खाते से निकासी कर लेते हैं।
इसका रखें ध्यान :
आप कभी भी नेट बैकिंग अपने सिस्टम पर ही करें।
जब कोई वेबसाइट खोलते हैं तो उस समय यूआरएल पर अगर एटीटीपीएस के साथ खुलने वाली वेबसाइट सुरक्षित होती है।
टू कालर डाउन डोल करते समय योर आल सेलेक्ट का विकल्प मोबाइल पर आता है। इसे सेलेक्ट करने से मोबाइल का सारा डाटा नाम सहित संबंधित कंपनी के पास चला जाता है, जब भी मोबाइल में डाटा अपडेट करेंगे वह कंपनी के पास भी अपडेट हो जाता है।
फर्जी आइडी पर भी हो सकती है धड़पकड़
कई लोग व्हाटएप व फेसबुक पर फर्जी आइडी बनाकर इसका दुरुपयोग करते रहते हैं। राहुल मिश्रा ने कहा कि यह बड़ा क्राइम है। लेकिन फर्जी आइडी बनाने वाले अगर कुछ करते हैं, तो पुलिस उन्हें भी आसानी से पकड़ सकती है। क्योंकि संबंधित कंपनियों के पास इसकी जानकारी रहती हैं कि आइडी बनाने वाले ने कहा से आपरेट कर रहा है।
एंटी वायरस कंपनियां खुद फैला रहीं वायरस
Post a Comment