हैकर्स द्वारा कई स्कैम चलाए गए हैं उनमें से एक फेसबुक पर हमला बोल रहा है। यह स्कैम यूजर्स को अपने फेसबुक प्रोफाइल पेज का रंग बदलने को कहता है। वास्तव में यह एक स्कैम है जो आपके कंप्यूटर में मालवेयर इंस्टॉल कर देता है और तब नेटवर्क के माध्यम से अन्य कंप्यूटर डिवाइसेज में चला जाता है। मालवेयर एक वायरस है जो आपकी निजी जानकारियां चुराकर दूर बैठे किसी हैकर को भेज देता है।
फेसबुक हमेशा ‘ब्लू’ कलर में ही दिखता है इसलिए यह स्वभाविक है कि लोग इसका रंग बदलना चाहेंगे। ट्विटर में प्रत्येक प्रोफाइल का रंग स्वत: ही बदलता रहता है। हालांकि चीन की एक इंटरनेट सिक्योरिटी कंपनी ‘चीता मोबाइल′ ने फेसबुक के इस नए स्कैम यानि वायरस को फेसबुक कलर स्कैम का नाम दिया है। यह एप लोगों को फेसबुक कलर चेंजर नाम के एप के जरिए अपने फेसबुक प्रोफाइल का रंग बदलने को कहता है।
हजारों लोग हो गए स्कैम के शिकार
चीता मोबाइल के मुताबिक दुनिया भर में हजारों लोग इस नए स्कैम के शिकार हो चुके हैं। यूजर फीडबैक की मानें तो फेसबुक कलर चेंजर एप दावा करता है कि वह आपके फेसबुक लेआउट का रंग बदल देगा। इस पर क्लिक करने से यह आपको फिशिंग वेबसाइट पर ले जाता है। चीता मोबाइल के शोधकर्ताओं ने पाया कि ऐसा फेसबुक एप पेज की अपनी कमी की वजह से हो रहा है, जिससे कोई हैकर फेसबुक एप में वायरस और नुकसान पहुंचाने वाला कोड डाल देता है, जो यूज़र को फिशिंग साइट पर ले जाता है।
आगे बताए जा रहे यूआरएल को न खोलें, यह फिशिंग वेबसाइट है। फिशिंग वेबसाइट यूजर पर हमला करने के लिए 2 तरीके अपनाती है। वह आपको रंग बदलने को सिखाने वाला विडियो या कोई ऐसा विडियो देखने को कहती है, जिसे देखने में यूजर व्यस्त हो जाता है और इसी बीच आपका फेसबुक ऐक्सेस टोकन चोरी हो जाता है।
तो जल्दी बदल दें फेसबुक का पासवर्ड
यहां पर हैकर की पहुंच कुछ वक्त के लिए टोकन तक हो जाती है, जिससे वह आपके दोस्तों से कनेक्ट हो सकता है। अगर आप विडियो नहीं देखते हैं, तो आपको मालवेयर वाला एक एप डाउनलोड करने को कहा जाता है। अगर आप डेस्कटॉप कंप्यूटर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको एक पॉर्न विडियो डाउनलोड करने की तरफ भेजा जाता है। इस जाल में अगर आप फंस चुके हैं तब तुरंत फेसबुक एप सेटिंग्स में जाकर इस एप को हटाइए और अपना पासवर्ड बदल डालिए।
फेसबुक प्रोफाइल रंग बदलने के नाम पर हैकर्स दे रहे धोखा
Post a Comment