Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: ट्वि‍टर ‘संवाद’ से डि‍जि‍टल इंडि‍या को बूस्‍ट, सि‍र्फ मि‍स कॉल पर मि‍लेंगे अपडेट
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट ट्वि‍टर ने मंगलवार को भारत सरकार के डि‍जि‍टल इंडि‍या को बूस्‍ट देने के लि‍ए समझौता कि‍या है। इस समझौते को ट्वि‍टर ...
माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट ट्वि‍टर ने मंगलवार को भारत सरकार के डि‍जि‍टल इंडि‍या को बूस्‍ट देने के लि‍ए समझौता कि‍या है। इस समझौते को ट्वि‍टर ने ट्वि‍टर संवाद का नाम दि‍या है। ट्वि‍टर संवाद से यूजर्स को सरकार के 16 अकाउंट की ऑफ लाइन जानकारी मि‍ल सकेगी यानी यूजर्स के पास इंटरनेट नहीं भी है तो भी वह ट्वि‍टर की सुवि‍धा ले सकता है। इन 16 अकाउंट में एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अकाउंट भी है। यूजर्स बि‍ना इंटरनेट के भी नरेंद मोदी ट्वि‍टर अकाउंट को फॉलो कर सकता है।


इस समझौते पर ट्वि‍टर के सीईओ डि‍क कोस्‍टोलो ने कहा कि‍ ट्वि‍टर गति‍वि‍धि‍यां हासि‍ल करने के लि‍ए ट्वि‍टर संवाद को अपनेमोबाइल फोन पर शुरू करने के लि‍ए यूजर्स को केवल एक मि‍स कॉल करना होगा। मि‍स कॉल करने के बाद यूजर्स को एसएमएस के जरि‍ए ट्वि‍टर गति‍वि‍धि‍यां मि‍लने लगेंगी। इसके अलावा, उन्‍होंने यह भी कहा कि‍ सुप्रीम कोर्ट द्वारा आईटी एक्‍ट 66ए को हटाने का फैसला काफी सकारात्‍मक है।


ट्वि‍टर का भारत के लि‍ए प्‍लान


कोस्‍टोलो ने कहा कि‍ भारत हमारे लि‍ए काफी अहम बाजार है और पि‍छले दो साल से देश में कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि‍ भारत में वि‍ज्ञापन बाजार धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कोस्‍टोलो ने कहा कि‍ भवि‍ष्‍य में ट्वि‍टर के लि‍ए भारत इनोवेशन का केंद्र बनेगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि‍ प्रत्‍येक भारतीय ट्वि‍टर सेवाओं को बढ़ाने में मददगार साबि‍त हो रहा है।


डि‍जि‍टल इंडि‍या के साथ जुड़ेगा ट्वि‍टर


मोदी सरकार के डि‍जि‍टल इंडि‍या की सराहना करते हुए ट्वि‍टर के सीईओ ने कहा कि‍ ट्वि‍टर संवाद डि‍जि‍टल इंडि‍या के साथ जुड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि‍ कंपनी ने मोबाइल पर लाइव ब्रॉडकास्‍ट के लि‍ए अधि‍ग्रहण कि‍ए हैं और कंपनी जल्‍द ही इस सर्वि‍स को शुरू कर सकती है।


ट्वि‍टर ‘संवाद’ से डि‍जि‍टल इंडि‍या को बूस्‍ट, सि‍र्फ मि‍स कॉल पर मि‍लेंगे अपडेट

Advertisement

Post a Comment

 
Top