Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: इन 10 देशों में चलता है सबसे तेज इंटरनेट, भारत टॉप-100 से भी बाहर
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल अब आम हो चुका है। कम्प्यूटर, लैपटॉप,  स्मार्टफोन  और टैबलेट पर ज्यादातर भारतीय इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। 2G...
भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल अब आम हो चुका है। कम्प्यूटर, लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट पर ज्यादातर भारतीय इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। 2G, 3G और 4G के आने से इंटरनेट पर काम करना फास्ट और आसान होता जा रहा है। इसके बाद भी हाई स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्शन अभी लोगों के लिए सिर्फ एक सपने की तरह है। आपको ये जानकर हैरत होगी कि भारत में इंटरनेट की औसत स्पीड 2.0Mbps (मेगा बाइट पर सेकंड) है। नेटवर्क ट्रैकर अकामाई ने सबसे तेज इंटरनेट वाले देशों की तिमाही रिपोर्ट 'द स्टेट ऑफ द इंटरनेट' जारी की है। इस लिस्ट में भारत को 116वां स्थान मिला है।

TECH GUIDE: प्रचलित टेक टर्म्स और उनके मतलब

इस रिपोर्ट के अनुसार देशों में इंटरनेट की स्थिति क्या है। किस देश को पहला स्थान मिला है और भारत इस लिस्ट में कहां पर है। आप भी देखिए।
साउथ कोरिया (South Korea)
साउथ कोरिया इस रिपोर्ट में अव्वल नंबर पर है। इस देश में इंटरनेट की औसत स्पीड 22.2Mbps है। हालांकि, इस कंट्री में रिपोर्ट के तीन महीनों के दौरान 12% इंटरनेट कनेक्शन स्पीड में गिरावट आई है, लेकिन साल दर साल यहां इंटरनेट की औसत स्पीड 1.6% बढ़ रही है।
हांग कांग (Hong Kong)
रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे नंबर पर हांग कांग है। इस देश ने अपनी Q3 रैंकिंग को बनाए रखा है। हांग कांग में इंटरनेट की औसत स्पीड 16.8Mpbs है। ये पिछले क्वार्टर की तुलना में 3.4% बढ़ी है।
जापान (Japan)
अकामाई की रिपोर्ट में अगला स्थान जापान का है। इस देश ने भी अपनी पिछली क्वार्टरली रैंकिंग को बनाए रखा है। इस कंट्री में इंटरनेट की औसत स्पीड 15.2Mbps है। पिछले क्वार्टर में यहां 1% की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि साल में करीब 16% स्पीड बढ़ी है।
स्वीडन (Sweden)
रिपोर्ट के मुताबिक स्वीडन ने एक स्थान की छलांग लगाई है। यहां दूसरे कई देशों की तुलना में इंटरनेट की स्पीड बेहतर है। यहां ब्रॉडबैंड की औसत स्पीड 14.6Mbps है, जो रिपोर्ट के तीन महीने के दौरान 3.5% बढ़ी है। वहीं एक साल में यहां इंटरनेट की स्पीड में 34% बढ़ोत्तरी हुई है
स्विटजरलैंड (Switzerland)
पृथ्वी का स्वर्ग माना जाने वाले देश स्विटजरलैंड को एक स्थान का नुकसान हुआ है। इंटरनेट की स्पीड के मामले में पहले ये देश चौथ पायदान पर था, लेकिन अब पांचवें नंबर पर आ गया। यहां इंटरनेट की औसत स्पीड 14.5Mbps है। यहां एक साल में 21% इंटरनेट की स्पीड में बढ़ोत्तरी हुई है।
नीदरलैंड्स (Netherlands)
दूसरे कई देशों की तरह नीदरलैंड ने भी अपनी पोजिशन को बनाए रखा है। इस देश में इंटरनेट की औसत स्पीड 14.2Mbps है। रिपोर्ट में शामिल महीनों में यहां 1.7% इंटरनेट की स्पीड बढ़ी है। वहीं साल में 15% की बढ़ोत्तरी हुई है।
लातविया (Latvia)
अकामाई की रिपोर्ट के मुताबिक लातविया की पोजिशन में एक स्थान का फायदा हुआ है। इस देश में क्वार्टरली और सालाना दोनों ही टाइम ड्यूरेशन के दौरान इंटरनेट की स्पीड में इजाफा हुआ है। यहां इंटरनेट की औसत स्पीड 13Mbps है। क्वार्टरली यहां 2.6% और एक साल में 25% की बढ़ोत्तरी हुई है।
आयरलैंड (Ireland)
आयरलैंड को इस रिपोर्ट में 8वां स्थान मिला है। अकामाई की रिपोर्ट के मुताबिक यहां इंटरनेट की औसत स्पीड 12.7Mbps है। रिपोर्ट में शामिल तीन महीने में 8.9% और साल में 24% की बढ़ोत्तरी हुई है।
चेक रिपब्लिक (Czech Republic)
चेक रिपब्लिक ने भी अपनी स्थिति बरकरार रखी है। इस देश में इंटरनेट की औसत स्पीड 12.3Mbps है। इस स्पीड के लिए इसे 9वां स्थान दिया गया है। यहां क्वार्टरली (तीन महीने) 0.1% और साल में 8.4% इंटरनेट की स्पीड बढ़ी है।
फिनलैंड (Finland)
फिनलैंड को इस रिपोर्ट में 10वां स्थान मिला है। यहां इंटरनेट की औसत स्पीड 12.1Mbps है। पहले 10वें स्थान पर सिंगापुर था। फिनलैंड में रिपोर्ट में शामिल महीनों के दौरान 2.8% और साल में 33% प्रतिशत इंटरनेट स्पीड में बढ़ोत्तरी हुई है।
भारत (India)
अकामाई की रिपोर्ट में भारत को 116वां स्थान मिला है। यहां इंटरनेट की औसत स्पीड 2.0Mbps है। रिपोर्ट में शामिल महीनों के मुताबिक यहां 2.1% और साल में 28% इंटरनेट स्पीड में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके बाद भी भारत स्पीड के मामले में कई देशों से पीछे है।

Advertisement

Post a Comment

 
Top