Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: वॉट्सऐप पर सेक्स विडियो डालने वाले को CBI ने अरेस्ट किया
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
सीबीआई ने सेक्स विडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के जुर्म में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिय़ा है। शख्स का नाम कालिया साहू है और वह पेशे से बिल्डर...

सीबीआई ने सेक्स विडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने के जुर्म में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिय़ा है। शख्स का नाम कालिया साहू है और वह पेशे से बिल्डर है। और उस पर आरोप है कि उसने अपने रिसेप्शनिस्ट के साथ सेक्स का एमएमएस बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह विडियो उसने सोशल मीडिया के कई प्लैटफॉर्म्स जैसे वॉट्सऐप पर शेयर किया था।


पीड़िता ने इस मामले में एक एनजीओ से संपर्क किया और एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट से। सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर सख्त रवैया अपनाया और सीबीआई से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कहा। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट की एक सोशल बेंच ने ओडिशा सरकार पर इस मामले में कोई वकील नियुक्त न करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। कोर्ट ने ओडिशा सरकार को लताड़ते हुए पूछा था,’क्या आप मुझे बता सकते हैं कि इस केस में क्या ऐक्शन लिया गया?


इस बेंच ने सीबीआई से उस शख्स को अरेस्ट करने के लिए कहा जिसने सबसे पहले यह विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। कोर्ट ने सीबीआई से कहा था,’आप मेहनत करिए और उस शख्स को ढूंढिए जिसने दूसरों की संतुष्टि के लिए यह विडियो अपलोड की। अगर आप उसे नहीं पकड़ेंग तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।’ इतना ही नहीं आरोपी को न पकड़ पाने के लिए अडीशनल सलिसिटर जनरल महेंद्र सिंह ने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था,’हमें खेद है। हमें आरोपी को फरवरी में ही पकड़ लेना चाहिए था।’सुप्रीम कोर्ट ने रेप की दो विडियो वॉट्सऐप पर शेयर किए जाने के बाद मामले का खुद संज्ञान लिया था और सीबीआई से कहा था कि सारे आरोपियों को अरेस्ट किया जाए। इसके लिए एनजीओ ऐक्टिविस्ट सुनीता कृष्णन ने ‘शेम द रेपिस्ट’ नाम की मुहिम भी चलाई थी।



वॉट्सऐप पर सेक्स विडियो डालने वाले को CBI ने अरेस्ट किया

Advertisement

Post a Comment

 
Top