Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: स्विट्जरलैंड में मिली जाली भारतीय करेंसी, ऐसे करें नकली नोटों की पहचान
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
स्विस बैंकों में कथित तौर पर जमा भारतीयों के काले धन की पहचान के बाद एक बार फिर भारतीय करेंसी स्विट्जरलैंड में चर्चा में है। एक ताजा रिपोर्ट...
स्विस बैंकों में कथित तौर पर जमा भारतीयों के काले धन की पहचान के बाद एक बार फिर भारतीय करेंसी स्विट्जरलैंड में चर्चा में है। एक ताजा रिपोर्ट में सामने आया है कि स्विट्जरलैंड में अच्छी खासी संख्या में जाली भारतीय करेंसी नोट की बड़ी खेप मौजूद है। स्विट्जरलैंड में पकड़े गए जाली नोटों में यूरो और अमेरिकी डॉलर के बाद तीसरे नंबर पर भारतीय करेंसी है।


पकड़े गए 1000 और 500 रुपए के नोट


स्विट्जरलैंड के फेडरल ऑफिस ऑफ पुलिस (फेडपोल) द्वारा हाल में जब्त मुद्रा पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2013 में यूरो के 2,394 नकली नोट, जबकि 1,101 नकली डॉलर बरामद हुए। वहीं, भारतीय रुपए के 403 नोट बरामद हुए। इसमें 380 नोट 500 रुपए के जबकि 23 नोट 1,000 रुपए के थे। रिपोर्ट के मुताबिक 2012 में फेडपोल को रुपए के 2,624 नकली नोट मिले थे।


इस पैकेज के माध्यम से हम आपको असली और नकली नोट की पहचान से जुड़ा एक राज बताने जा रहे हैं, जिससे पहचान करते वक्त आप कभी धोखा नहीं खाएंगे। हम आपको 1000 और 500 के नोटों की असली या नकली होने की सटीक पहचान करने के तरीके बता रहे हैं।

वाटर मार्क

किसी भी नोट पर वाटर मार्क जरूर देखें। सभी असली नोटों में महात्मा गांधी की फोटो बनी है। उसी फोटो को हल्के शेड में वाटरमार्क में भी बनाया गया है। जब नोट को आप थोड़ा तीरछा करेंगे तो यह दिखाई देगा।



सिक्योरिटी थ्रेड

इसके बाद सिक्योरिटी थ्रेड पर गौर करें। नोट के बीच में यह सीधी लाइन के रूप में होता है। जिस पर हिंदी में भारत और आरबीआई लिखा होता है।



नकली नोट में ये काफी मोटा दिखाई देता है और आरबीआई व भारत क्लियर नहीं होता। ज्यादातर मार्केट में इसे ही ध्यान में रखकर असली नकली की पहचान की जाती है।

लेटेंट इमेज

नोट पर गांधी जी की फोटो के साइड में लेटेंट इमेज होती है, जिसमें जितने का नोट है उसकी संख्या लिखी होती है। नोट को सीधा करने पर ही यह दिखाई देती है। जबकि नकली नोट में ये इमेज उभर कर नहीं आती।


माइक्रोलेटरिंग

नोट में बनी गांधी जी की फोटो टीक बाजू में माइक्रोलेटरिंग होती है। 5 रुपए, 10 रुपए और 20 रुपए के नोट में यहां पर आरबीआई लिखा होता है। इनसे ऊपर के नोटों में नोट वेल्यू होती है। जैसे 500 रुपए के नोट में माइक्रोलेटर्स में 500 लिखा होता है। यही असली नोट की पहचान है।


इंटेग्लिओ प्रिंटिंग

नोट पर विशेष प्रकार की प्रिटिंग इंक उपयोग की जाती है। इस इंक की वजह से महात्मा गांधी की फोटो, आरबीआई की सील और प्रोमाइसिस क्लॉस, आरबीआई गवर्नर के साइन को टच करने पर यह उभरे हुए महसूस होते हैं। इन्हें हाथ से महसूस किया जा सकता है।


आईडेंटिफिकेशन मार्क

यह खास तरह का मार्क होता है जो वाटर मार्क के बाईं ओर होता है। सभी नोटों में यह अलग आकार का होता है। 20 रुपए में ये वर्टिकल रेक्टेंगल, 50 रुपए में चकोर, 100 रुपए में ट्राइएंगल, 500 रुपए में गोल और 1000 रुपए में डायमंड शेप में होता है।


फ्लोरेसेंस

नोट पर नीचे की ओर विशेष नंबर होते हैं जो कि इसकी सीरीज को दर्शाते हें। इन्हें फोरेसेंस इंक से प्रिंट किया जाता है। जब नोट को अल्ट्रा वॉइलेट लाइट में ले जाया जाता है तो ये नंबर उभर कर दिखाई देते हैं।


ऑप्टिकल वेरिएबल इंक

इस विशेष इंक का इस्तेमाल 1000 और 500 के नोट में किया गया है। नोट में बीचों बीच लिखे 500 और 1000 के अंक को प्रिंट करने में इस इंक का उपयोग किया जाता है। जब नोट फ्लैट होता है तो ये अंक हरे रंग के दिखाई देते हैं और इसके एंगल को बदलने पर इनका कलर बदल जाता है।


सी थ्रू रजिस्ट्रेशन

वाटर मार्क के साइड में यह फ्लोरल डिजाइन के रूप में होता है। यह नोट के दोनो साइड दिखाई देता है। एक साइड यह रिक्त होता है और दूसरी साइड यह भरा हुआ दिखाई देता है। इसकी पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन ध्यान से देखने पर इसे देखा जा सकता है।





स्विट्जरलैंड में मिली जाली भारतीय करेंसी, ऐसे करें नकली नोटों की पहचान

Advertisement

Post a Comment

 
Top