Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: मोबाइल फोन प्रयोग कर रहे हैं तो जरा इन बातों का रखें ध्‍यान
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
मोबाइल फोन प्रयोग कर रहे हैं तो जरा इन बातों का रखें ध्‍यान मोबाइल आज एक आज गैजेट बन चुका है, छोटा हो या बड़ा सभी के पास एक मोबाइल फोन तो जर...
मोबाइल फोन प्रयोग कर रहे हैं तो जरा इन बातों का रखें ध्‍यान

मोबाइल आज एक आज गैजेट बन चुका है, छोटा हो या बड़ा सभी के पास एक मोबाइल फोन तो जरूर है, वहीं कुछ लोग एक से ज्‍यादा मोबाइल फोन भी प्रयोग करते हैं। हम आपको आज कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे जो हर किसी फोन यूजर के लिए जरूरी है। जैसे अपने फोन में लॉक लगाना, एंटी वॉयरस इंस्‍टॉल करना। फोन सिक्‍योरिटी कोड फोन में दिए गए सिक्‍योरिटी लॉक का प्रयोग करें, फिर चाहे आप सस्‍ता फोन प्रयोग कर रहे हो या महंगा। ब्‍लूटूथ ऑफ कर दें अगर फोन में ब्‍लूटूथ का प्रयोग नहीं कर रहे है तो उसे ऑफ कर दें, 



क्‍योंकि इससे आपके फोन की बैटरी बैकार में खर्च होती रहती है। मोबाइल रिबन हमेशा अपने मोबाइल में रिबन या फिर कोई स्‍ट्रिप लगा कर रखें ताकि अगर कभी आपके हाथ से मोबाइल छूट जाए तो वो रिबन की मदद से नीचे न गिरे। एंटी वॉयरस सॉफ्टवेयर अपने फोन में एंटी वॉयरस सॉफ्टवेयर इंस्‍टॉल करके रखें ताकि अगर कभ अपने फोन को पीसी से कनेक्‍ट करें तो उसमें वॉयर का अटैक न हो। सीरियल नंबर अपने फोन का सीरियल नंबर कहीं पर नोट करके रख लें ताकि अगर कभी आपको फोन खो जाए तो सीरियल नंबर की मदद से उसे ब्‍लॉक करवा सकें।
फोन इंश्‍योरेंस अगर आप काफी महंगा स्‍मार्टफोन प्रयोग कर रहे हैं तो उसका इंश्‍योरेंस करवा लें ताकि फोन खो जाने पर आप कुछ पैसा वापस पा सकें। आईएमईआई नंबर हर जीएसएम फोन में एक ईएमईआई नंबर होता है, IMEI नंबर देखने के लिए अपने फोन में *#06# डायल करें, आईएमईआई नंबर को एक जगह लिख लें क्‍योंकि इस नंबर की मदद से आप अपने फोन को ब्‍लॉक करने के साथ उसे ट्रैक भी कर सकते हैं। अनपैक फोन कभी भी खुली पैकिंग का फोन न खरीदें, अगर आपको फोन लेना ही है तो दुकानदार के सामने फोन की नई पैकिंग ओपेन करवाए फिर उसे खोलें।

Advertisement

Post a Comment

 
Top