Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: एंड्रॉयड यूजर्स का बैंक अकाउंट खतरे में
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
अगर आप इंटरनेट उपयोग करते हैं तो इस बात की संभावना अधिक है कि आपका महत्‍वपूर्ण डेटा पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है। इरान के एंड्रायड स्‍मार्टफ...

अगर आप इंटरनेट उपयोग करते हैं तो इस बात की संभावना अधिक है कि आपका महत्‍वपूर्ण डेटा पूरी तरह से सुरक्षित नहीं है।


इरान के एंड्रायड स्‍मार्टफोन यूजर जो इंटरनेट का इस्‍तेमाल करते हैं, उनका डेटा चोरी होने की संभावना और बढ़ गई है। हाल ही में गूगल के इस ऑपरेटिंग सिस्‍टम में एक नए मालवेयर का पता चला है जो बैंक अकाउंट के लिए खतरा बन सकता है।


साइबर जानकारों का कहना है कि यह मालवेयर ऐप के कोड को टेक्‍स्‍ट मैसेज में बदल देता है। इसका मालवेयर का पता पिछले सप्ताह लगा है।


इस मालवेयर की पहचान Trojan.Spy.FakeBank.ir के रुप में हुई है। ट्रोजन नाम का यह फेक ऐप वेरिफिकेशन कोड की जासूसी करता है।


एक बार किसी यूजर के फोन में यह ऐप इंस्टाल होने के बाद इरान के बैंक से आने वाली संदेशों और एसएमएस जैसी गतिविधियों पर नजर रखता है। जब मैसेज आता है तो यह जानकारी को कॉपी कर के ऐप को मालिक को भेजता है।


रिपोर्ट के अनुसार यह एक थर्ड पार्टी एप्लिकेशन है। इस अर्थ है कि आप गूगल प्ले स्टोर पर मिलने वाले ऐप्स को ही डाउनलोड करें और थर्ड पार्टी एप्स का प्रयोग न करें। इसके अलावा अगर आप स्मार्टफोन पर बैंकिग सेवा का प्रयोग कर रहे हैं तो अपने डाटा पैक और भरोसेमंद वाई-फाई का ही इस्तेमाल करें। जिससे आपका कीमती डाटा चोरी न हो।



एंड्रॉयड यूजर्स का बैंक अकाउंट खतरे में

Advertisement

Post a Comment

 
Top