Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: एंड्रायड डिवाइस पर फेसबुक ला रहा डायलर एप ‘फोन’
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
एंड्रायड डिवाइसेज पर सोशल नेटवर्क फेसबुक के होमपेज पर आपको एक डायलर बटन दिखेगा। दरअसल, फेसबुक आपके एंड्रायड स्मार्टफोन के लिए ‘डायलर एप’ की ...

एंड्रायड डिवाइसेज पर सोशल नेटवर्क फेसबुक के होमपेज पर आपको एक डायलर बटन दिखेगा। दरअसल, फेसबुक आपके एंड्रायड स्मार्टफोन के लिए ‘डायलर एप’ की टेस्टिंग कर रहा है और इसका नाम फोन रखा गया है। एंड्रायड पुलिस को टेस्टिंग एप का स्क्रीनशॉट मिला है जिससे इस सरल डायलर एप के आने का इशारा मिल रहा है, इसमें कॉल ब्लॉकिंग, इंस्टैंट कॉल आदि फीचर्स लगे हुए हैं। फेसबुक द्वारा उल्लिखित एप सिंपल डायलर है जो आपको किसी नंबर से आए कॉल के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा जैसे कौन कॉल कर रहा है और ये ब्लॉक नंबर तो नहीं है। यह एप ऑटोमैटिक ही अनवांटेड कॉल्स को ब्लॉक कर देगा। हालांकि यह एप इंटरनल टेस्टिंग मोड में है। नये रिलीज इस एप से फेसबुक आपके फोन के सिस्टम तक पहुंच बना रहा है । फिलहाल फेसबुक के इस नये एप के रिलीज की निश्चित तारीख अभी पता नहीं है।



एंड्रायड डिवाइस पर फेसबुक ला रहा डायलर एप ‘फोन’

Advertisement

Post a Comment

 
Top