आपने भले ही ओला वॉलेट पर पहली बार रिचार्ज कराने पर 100 फीसदी कैश बैक पाने में सफल हुए हों लेकिन बेंगलूरु में तकनीकी क्षेत्र से जुड़े एक समूह का यह दावा है कि इस कंपनी के ऐप्प से लेन-देन में साइबर हमले का खतरा बढ़ सकता है।
कुलीजा और ऐपनॉक्स जैसे स्टार्टअप के साथ काम करने वाले शुभम परमहंस और प्रतीक पांडा एथिकल हैकर हैं जिन्होंने पहले कई मोबाइल ऐप्लिकेशनों का परीक्षण किया है और उन्होंने कंपनियों को लेकर चिंता जताई है और उन्होंने इस समस्या का हल करने में भी मदद की है। करीब एक महीने पहले जब इन दोनों हैकरों ने ओला (पहले ओला कैब्स) के मोबाइल ऐप्प पर भी ऐसा ही एक प्रयोग किया था जब वह हैरान हुए बिना नहीं रह पाए।
पांडा कहते हैं, ‘यह ऐप्प इतना असुरक्षित है कि हम उसे हैक करना भी नहीं कहना चाहते हैं।’ पहले भी पांडा और ऐपनॉक्स में उनकी टीम ने यह खोज की कि फेसबुक, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, स्काइप, याहू और पेपाल के ऐप्लिकेशन भी सुरक्षित नहीं हैं। पांडा के मुताबिक परमहंस और ऐपनॉक्स में उनकी टीम अभी युवावस्था में हैं और उन्होंने इसकी हैकिंग कर कई दफा ऐप पर ट्रांजेक्शन किया है।
ओला अपने यूजरों को 100 रुपए से कम में अपने वॉलेट को रिचार्ज करने की इजाजत कभी नहीं देती है। लेकिन इन दो हैकरों ने अपने वॉलेट को 10 रुपए और 20 रुपए में भी रिचार्ज किया है।
अपने बयान में ओला ने कहा कि हैकरों ने इसके ऐप्लिकेशन में जितनी खामियों की ओर इशारा किया था उसे ऐप्लिकेशन के अपडेट के साथ सही कर दिया गया है। ओला ने अपने एक बयान में कहा, ‘जिन खतरों और खामियों की ओर संकेत दिया गया था उसे दुरुस्त कर दिया गया है और अब यूजरों के डेटा और सूचना सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। किसी भी तकनीकी कंपनी की तरह हम ऐप्प में आई दिक्कतों को धीरे-धीरे अपडेट कर रहे है और इसमें समय-समय पर इसकी खामियों को दूर करना भी शामिल है। हम यूजरों से यह गुजारिश करते हैं कि वे ऐप्लिकेशन का नया संस्करण अपडेट करें।’
ओला ऐप्लिकेशन में बढ़ा हैकिंग का झमेला
Post a Comment