सोशल मीडिया पर लोग अक्सर फोटो शेयर करते हैं। इनमें शादी, पार्टी, स्कूल, कॉलेज के फंक्शन और कई तरह के इवेंट शामिल होते हैं। फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते वक्त कई लोग दोस्तों और करीबियों के साथ टैग कर देते हैं। हालांकि, कई बार कुछ ऐसे फोटो टैग कर दिए जाते हैं, जो आपको पसंद नहीं आते।
फेसबुक पर जब कोई फोटो शेयर किया जा जाता है, तो उस फोटो के नीचे कई ऑप्शन आते हैं। इनमें टैग फोटो, ऑप्शन, शेयर, सेंड और लाइक शामिल होते हैं। ऐसे में टैग ऑप्शन पर जाकर उस फोटो को किसी के भी साथ जोड़ा जा सकता है। इस तरह वो फोटो टैग करने वाले की प्रोफाइल के साथ शेयर होने लगता है। यदि कोई आपको अपने फोटो में टैग कर रहा है और इस बात को लेकर आप चिंतित हैं, तो दोस्तों और करीबियों के लिए टैग ऑप्शन बंद कर सकते हैं। दरअसल, फेसबुक पेज की सेंटिंग से फोटो टैग को ब्लॉक किया जा सकता है।
TECH GUIDE: प्रचलित टेक टर्म्स और उनके मतलब
कैसे करें फेसबुक पर टैग को डिसेबल
सबसे पहले आप अपने फेसबुक सेटिंग (setting) ऑप्शन में जाइए। जब आप सेटिंग पर क्लिक करेंगे, तब जनरल अकाउंट सेटिंग्स (General Account Settings) का पेज ओपन हो जाएगा। इस पेज पर बाएं तरफ कई सारे ऑप्शन दिए होंगे। इस लिस्ट में टाइमलाइन और टैगिंग सेटिंग्स (Timeline and Tagging Settings) का ऑप्शन होता है। इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर तीन नए ऑप्शन सामने आएंगे। इसमें तीसरा ऑप्शन टैग पीपुल मैनेज और टैगिंग सजेशन का होगा। इसके अंदर तीसरा ऑप्शन “Who sees tag suggestions when photos that look like you are uploaded” का होता है, जिसे एडिट करके ‘No One’ कर दीजिए।
‘No One’ का ऑप्शन सिलेक्ट करने के बाद आप उस सेटिंग ऑप्शन को ‘Close’ कर दें। इसके बाद आप देखेंगे कि आपकी सेटिंग बदलकर ‘No One’ हो गई है। जबकि पहले यहां पर ‘Friends’ का ऑप्शन सिलेक्ट था। ये छोटा सा काम करने के बाद आपका मिशन पूरा हो जाएगा। यानी, अब आपको कोई भी फोटो के साथ टैग नहीं कर सकेगा। इसके बाद, आप सेटिंग ऑप्शन से बाहर निकलकर फेसबुक पर दूसरा काम कर सकते हैं।
फेसबुक पर करें ये सेटिंग, तो कोई नहीं कर पाएगा आपको टैग
Post a Comment