सरकारी और प्राइवेट बैंक अपने खाताधारकों को कई तरह की सुविधा प्रदान करते हैं। इन्हीं में से एक सुविधा का नाम है मिस्ड कॉल बैंकिंग सुविधा। इस सुविधा के तहत आप अपने बैंक के नंबर पर मिस्ड कॉल करते हैं और बदले में वह आपको आपके खाते से संबंधित जानकारी मुहैया करा देता है। इसके अलावा बैंक अपने ग्राहकों को एसएमएस पर भी ऐसी सुविधा दे रहे हैं, जिसके जरिए आप अपने खाते से जुड़ी कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं। हाल ही में कुछ बैंकों ने अपने कस्टमर्स के लिए ये सुविधा जरूरी कर दी है।
क्या है मिस्ड कॉल बैंकिंग सुविधा पाने का तरीका
आप जैसे ही अपने बैंक के तय नंबर पर फोन करेंगे, पहली ही रिंग के बाद फोन कट जाएगा और उसके कुछ देर बाद एसएमएस के जरिए आपको जानकारी हासिल हो जाएगी। ऐसे में जिन ग्राहकों ने अब तक अपना फोन नंबर रजिस्टर नहीं कराया है, वे ऐसा करा लें, क्योंकि यह सुविधा उसी नंबर से कॉल करने पर हासिल होगी, जो नंबर आपने बैंक के साथ रजिस्टर किया है। कुछ बैंक यह सुविधा मुफ्त देते हैं, जबकि कुछ बैंक इस सुविधा के लिए चार्ज वसूलते हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा कि आप अपने बैंक से इस सुविधा के बारे में पूरी जानकारी ले लें।
कौन से बैंक दे रहे हैं सुविधा
कर्नाटक बैंक के ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक के तय नंबर पर मिस्ड कॉल करना होता है। अगर आपको अपने बैलेंस के बारे में जानना है तो 18004251445 और मिनी स्टेटमेंट के लिए 18004251446 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके अलावा एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सिंडिकेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, आईसीआईसीआई बैंक जैसे कई बैंक भी यह सुविधा दे रहे हैं।
किस बैंक का क्या है नंबर
कर्नाटक बैंक
18004251445
18004251445
एक्सिस बैंक
09225892258
पंजाब नेशनल बैंक
18001802222
सिंडिकेट बैंक
09664552255
एचडीएफसी बैंक
18002703333
कैनरा बैंक
09289292892
बैंक ऑफ इंडिया
02233598548
02233598548
इंडियन बैंक
09289592895
आईसीआईसीआई बैंक
02230256767
कोटक महिंद्रा बैंक
180027400110
क्या है एसएमएस के जरिए जानकारी पाने का तरीका
एसएमएस के जरिए अपने खाते से संबंधित जानकारी पाने के लिए आप तय कीवर्ड किसी तय नंबर पर भेजते हैं। बदले में आपका बैंक आपको वह जानकारी एसएमएस कर देता है। आपको जो जानकारी लेनी है, उसके हिसाब से आपको तय कीवर्ड लिखना होगा, जैसे एक्सिस बैंक के ग्राहकों को बैलेंस जानने के लिए BAL और पिछले पांच ट्रांजैक्शन जानने के लिए MINI लिख कर +919717000002 या 5676782 पर भेजना होता है। इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों को बैलेंस जानने के लिए IBAL और उसके आगे अपने अकाउंट नंबर के आखिरी छह डिजिट लिख कर 9215676666 पर भेजना होता है। लेकिन यह सुविधा पाने के लिए आपको अपने बैंक के साथ रजिस्टर करना होगा।
कुछ अन्य उपयोगी नंबर
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
9222240000 (मिनी स्टेटमेंट)
कर्नाटक बैंक
18004251446 (मिनी स्टेटमेंट)
18004251446 (मिनी स्टेटमेंट)
एचडीएफसी बैंक
18002703355 (मिनी स्टेटमेंट)
18002703366 (नए चेक बुक के लिए रिक्वेस्ट)
दीजिए एक मिस्ड कॉल, बैंक बताएगा अकाउंट बैलेंस और देगा मिनी स्टेटमेंट
Post a Comment