इंटरनेट पर सोशल नेटवर्किंग साइटों का ज्यादा इस्तेमाल न सिर्फ आपको लती बना सकता, बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है। एक रिसर्च से पता चला है कि फेसबुक जैसी सोशल साइटों का ज्यादा इस्तेमाल करने से गुस्से पर नियंत्रण पाने की क्षमता में कमी आती और नशीले पदार्थों के सेवन की लत भी लगा सकती है।
अल्बानी यूनिवर्सिटी की मनोविज्ञानी जूलिया होर्मेस ने 18 साल से ज्यादा उम्र के 292 ग्रेजुएट स्टूडेंट्स पर यह रिसर्च कर नशे की लत की संभावना पर उनका मूल्यांकन किया। वेबसाइट ‘टाइम्सयूनियन.कॉम’ पर छपे रिसर्च में अनुसंधानकर्ता ने कहा, “इस रिसर्च में हिस्सा लेने वाले लोग सोशल साइट के लती जैसे थे। जब उन्हें फेसबुक से दूर रखा गया और सोशल साइट का इस्तेमाल करने की अवधि के अंतर को बढ़ाया गया तो वे चिड़चिड़े हो गए।’ ये लोग गुस्से पर नियंत्रण पाने की समस्या से भी ग्रस्त पाए गए। जो नशीले पदार्थों के सेवन को बढ़ा सकता है।
इस तरह लगाया पता
इन स्टूडेंट्स में से 90 फीसदी फेसबुक पर सक्रिय थे और इंटरनेट पर बिताए गए कुल समय का एक तिहाई सोशल साइटों पर व्यतीत करते थे। सोशल साइटों के उपयोग करने वाले लोगों में से 10 फीसदी लोगों को सोशल साइट का इस्तेमाल करने की लत से ग्रस्त पाया गया। वेबसाइट ‘टाइम्सयूनियन.कॉम’ पर छपे रिसर्च में अनुसंधानकर्ता ने कहा, “इस रिसर्च में हिस्सा लेने वाले लोग सोशल साइट के लती जैसे थे।”

सोशल नेटवर्किंग साइट्स का ज्यादा इस्तेमाल बना सकता है आलसी
Post a Comment