Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: फ़ेसबुक मैसेंजर पर भेज सकेंगे पैसे
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
फ़ेसबुक ने कहा है कि कंपनी मैसेंजर ऐप में एक नया फीचर ला रही है जिसके ज़रिए आप अपने मित्रों को पैसे भेज सकते हैं और उनसे पैसे ले सकते हैं. प...

फ़ेसबुक ने कहा है कि कंपनी मैसेंजर ऐप में एक नया फीचर ला रही है जिसके ज़रिए आप अपने मित्रों को पैसे भेज सकते हैं और उनसे पैसे ले सकते हैं.


पैसे भेजने के लिए उपयोगकर्ता चैट विंडो पर लगे डॉलर आइकन पर क्लिक कर सकते हैं. फ़िलहाल ये सुविधा सिर्फ़ अमरीका में ही शुरू होगी.


इसके पहले उपयोगकर्ता को अमरीकी बैंक द्वारा जारी किए गए अपने वीज़ा या मास्टरकार्ड डेबिट कार्ड को अपने अकाउंट के साथ जोड़ना होगा.


फेसबुक लैंडिंग पेज


मुफ़्त में पैसे ट्रांसफ़र


यह सुविधा मुफ़्त होगी और डेस्कटॉप कंप्यूटर या मोबाइल पर उपलब्ध होगी.


अमरीका में रहने वालों के लिए गूगल के एंड्राएड ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्पल के आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर फ़ेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करने वालों के लिए अगले कुछ महीनों में ये सुविधा उपलब्ध हो जाएगी.उपयोगकर्ता इसके लिए एक पिन बना सकते हैं या फिर आईफ़ोन पर भुगतान को अधिक सुरक्षित करने के लिए टच आईडी भी बना सकते हैं.


पिछले वर्ष नवंबर में स्नैपचैट ने इसी तरह की सेवा शुरू की थी. पिछले साल एप्पल ने आईफ़ोन के ज़रिए दुकानों पर भुगतान की सुविधा लॉन्च की थी जिसके बाद आने वाले महीनों में गूगल के भी एंड्राएड पे लॉन्च करने की ख़बर है.


फ़ेसबुक ने ऑनलाइन भुगतान कंपनी स्क्वायर के साथ पार्टनरशिप कर स्नैपचैट उपयोगकर्ताओं के लिए अपने डेबिट कार्ड को अपने अकाउंट से जोड़ने की सुविधा दी थी. इससे स्मार्टफोन पर चैट के माध्यम से जल्दी पैसे भेज सकना संभव हुआ.



फ़ेसबुक मैसेंजर पर भेज सकेंगे पैसे

Advertisement

Post a Comment

 
Top