हमारे देश में आज सबसे बड़े सवालों में से एक है महिलाओं की सुरक्षा, क्योंकि पिछले कुछ सालों में परिस्थितियां इतनी विकट हो चुकी हैं कि अब रात के समय टैक्सी या रिक्शा की सवारी लेना मुश्किल लगने लगा है। इसी समस्या का हल निकालने की तरफ कदम उठाया है राइड सेफ ने, एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन (ऐप) है, जो आपके सफर के दौरान रास्ते पर नज़र रखे रहता है, और ड्राइवर के गलत रास्ते पर जाते ही आपके परिवार को एसएमएस के जरिये एलर्ट कर देता है। राइडसेफ का निर्माण आईआईटी खड़गपुर और बिट्स, पिलानी के दो पूर्व छात्रों ने मिलकर किया। इन दोनों इंजीनियरों निशीथ रस्तोगी तथा गीत गर्ग ने एक आविष्कार किया, जिससे आपके प्रियजन आपके सफर पर रीयलटाइम (वास्तविक समय में) निगरानी रख सकते हैं। इसके अलावा जब आप अपनी मंज़िल तक पहुंच जाएंगे, राइडसेफ आपके प्रियजनों को इस बात की भी सूचना देगा। इस प्रकार सफर के दौरान आप हमेशा सुरक्षित महसूस कर सकेंगे। आइए, अब देखते हैं, राइडसेफ का इस्तेमाल कैसे किया जाए… इसका इस्तेमाल आप किसी भी सफर के दौरान कर सकते हैं। रिक्शा या टैक्सी में बैठने पर आप अपने कॉन्टेक्ट चुन सकते हैं, जिन्हें आपके सफर की जानकारी मिले। आपके द्वारा आपकी मंज़िल का फैसला करते ही आपके कॉन्टेक्ट (संपर्कों) को मुफ्त एसएमएस के जरिये एक लिंक भेजा जाएगा, जिससे वे आपकी यात्रा को वास्तविक समय में देख पाएंगे। सबसे खास पहलू यह है कि ऐसा करने के लिए उन्हें राइडसेफ को डाउनलोड या इन्स्टॉल करने की भी ज़रूरत नहीं होगी। इसके अलावा जब आप अपनी मंज़िल तक पहुंच जाएंगे तो उन्हें इस बात की जानकारी देने के लिए भी एक मुफ्त एसएमएस भेजा जाएगा। इसके कुछ खास पहलू और भी हैं। राइडसेफ सिर्फ यही नहीं बताता कि आप कहां हैं, बल्कि वह इस बात की भी जानकारी देता है कि आप किस रास्ते से जा रहे हैं। आपके संबंधियों को भेजे जाने वाले लिंक का इस्तेमाल सिर्फ एक बार हो सकता है। एंड्रॉयड ग्राहकों के लिए राइडसेफ ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, और निर्माताओं का दावा है कि आईफोन ग्राहकों के लिए भी यह जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बारे में www.RideSafeApp.com पर जाकर अधिक जानकारी हासिल की जा सकती है।
महिलाओं की सुरक्षा में कितना कारगर साबित होगा ये ऐप
Post a Comment