गूगल लगातार एंड्रॉइड फोन्स के लिए ऐसे फीचर्स ला रहा है जो ह्युमन टच को डिटेक्ट करके लॉक मोड को अपने आप एक्टिवेट कर दे। गूगल ने हालही में एक नया फीचर लॉन्च किया है जिसका नाम है ‘on-body’। फोन के एस्सेलेरोमीटर की मदद से यह फीचर पता लगाएगा कि आपने फोन को हाथ में पकड़ रखा है या फिर अपने जेब में रखा है। हाथ या जेब में रहने तक आपका फोन अनलॉक रहेगा। जैसे ही आप इसे कहीं और रख देते हैं यह फिर से लॉक हो जाएगा है।
इस फीचर को लाने का मकसद यूजर की सुविधा और सिक्योरिटी को बढ़ाना हो सकता है। इसके इस्तेमाल से अगर आप अपना फोन कहीं भूल भी जाते हैं तो इससे डाटा चोरी होने का खतरा भी नहीं रह जाएगा।
ऐसे करेगा काम
अगर आप अपने फोन को अनलॉक करते हैं तो यह आपके हाथ या जेब में रहने तक अनलॉक रहेगा। जैसे ही आप इसे कहीं और रखेंगे यह फिर से लॉक हो जाएगा।
अगर आप अपने फोन को अनलॉक करते हैं तो यह आपके हाथ या जेब में रहने तक अनलॉक रहेगा। जैसे ही आप इसे कहीं और रखेंगे यह फिर से लॉक हो जाएगा।
दूसरों के हाथ में भी सेफ रहेगा अापका फोन
‘on-body’ का एक फायदा यह भी है कि यदि अनलॉक करके आप अपना फोन किसी और के हाथ में भी दे दें तो यह लॉक नहीं होगा। इसका मतलब यह कि आपका फोन सिर्फ आपके टच को पहचानकर लॉक और अनलॉक होगा।
गूगल का यह फीचर एंड्रॉइड 5.0.1 ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर काम करता है। यह लेटेस्ट एंड्रॉइड 5.1 पर भी नहीं चलेगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके स्मार्टफोन में 5.0 OS से ज्यादा OS होना जरूरी है।
गूगल लाया एंड्रॉइड में नया फीचर, आपसे दूर होते ही फोन हो जाएगा Lock
Post a Comment