टेक्नोलॉजी के बढ़ता दायरा आपके गैजेट्स को और प्रभावशाली बना रहा है। जिसके चलते आपके पुराने गैजेट्स भी किसी नई डिवाइस के जैसा काम कर देते हैं। यदि आपके पास पुराना मोबाइल है, जिसमें बैक कैमरा तो है लेकिन फ्रंट नहीं। ऐसे मोबाइल का इस्तेमाल आप वेबकैम, सिक्युरिटी कैमरा, वीडियो कॉलिंग के तौर पर कर सकते हैं। यानी पुराने कैमरे वाले मोबाइल से आप नए वेबकैम, सिक्युरिटी कैमरा यहां तक की वीडियो कॉलिंग के लिए किसी नए स्मार्टफोन का पैसा बचा सकते हैं।
सिक्युरिटी कैमरा
आप एक पुराने मोबाइल फोन का उपयोग कर सिक्युरिटी कैमरा या बेबी मॉनीटर कैमरा बना सकते हैं। इस तरह का कैमरा सही ऐप के साथ एंड्रॉयड और आईफोन्स दोनों पर बनाया जा सकता है। आइए पढ़ें इसके लिए क्या करना होगा:
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए
गूगल प्ले स्टोर पर वेबकैम सर्च करने पर कई एप्लिकेशन मिल जाएंगी, लेकिन इनमें से काम की ऐप्स कौन सी है इसका सही चुनाव जरूरी है। क्योंकि कई सारी ऐप्स काम नहीं करतीं। ऐसे में IP वेबकैम सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये आपके ब्राउजर पर काम करता है।
TECH GUIDE: प्रचलित टेक टर्म्स और उनके मतलब
एंड्रॉइड यूजर्स ये स्टेप करें…
1. अपने कम्प्यूटर और फोन को सेम वाई-फाई नेटवर्क पर कनेक्ट करें।
2. इसके बाद अपने स्मार्टफोन में IP वेबकैम ऐप इंस्टॉल करें।
3. इसके बाद सभी कैमरा ऐप्स को बंद कर दें। इन सभी ऐप्स को Force Close ऑप्शन के साथ बंद करके आगे बढ़ें।
4. इसके बाद IP वेबकैम ऐप को लॉन्च करें। बटन को स्क्रोल करें और टेप करके सर्वर को शुरू करें।
5. एप्लिकेशन शुरू होने के बाद आपके फोन कैमरा के लिए URL प्रदर्शित करेगा। आपको URL http://172.32.15.110:8080 था।
6. इस URL को कम्प्यूटर के किसी भी ब्राउजर पर इंटर करें।
7. इस ब्राउजर में आप नीच के तरफ आएं और वीडियो रेंडर करने के लिए आगे जाएं।
8. नीचे की तरफ आप ऑडियो रेंडर होते देखेंगे। इसके बाद HTML वेव सिलेक्ट करें।

अब आप देखें की लाइव वीडियो आपके ब्राउजर पर दिखाई दे रहा है। आप इस वीडियो को अपने बाउजर पर रिकॉर्ड भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको लाल बटन दबाना होगा। ये फुटेज MP4 फॉर्मेट में सेव होंगे।
iOS यूजर्स के लिए
आईफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए iOS स्टोर पर वेबकैम की ऐप EpocCam और PocketCam हैं। आप PocketCam की सेटिंग के साथ ट्राइ कर सकते हैं, लेकिन ये प्रोसेस काफी कठिन है। इस ऐप का फ्री वर्जन ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो दिखाता है, जिसमें ऑडियो नहीं आता। वहीं, दूसरी तरफ EpocCam फ्री है, लेकिन विज्ञापन के साथ। ऐसे में इस ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
iOS यूजर्स ये स्टेप करें…
1. अपने कम्प्यूटर और फोन को सेम वाई-फाई नेटवर्क पर कनेक्ट करें।
2. इसके बाद अपने फोन और विंडोज में EpocCam ऐप इंस्टॉल करें।
3. जब आप EpocCam इंस्टॉल कर लेंगे, तब कुछ ड्राइवर्स इंस्टॉल करने होंगे। ऐसे में दोनों में ये इंस्टॉल करें। इन ड्राइवर्स में कुछ ऑडियो और वीडियो ड्राइवर्स शामिल होंगे।
4. अपने आईफोन और कम्प्यूटर में EpocCam ऐप को शुरू करें।
5. EpocCam ऐप अपने आप से दूसरी रनिंग डिवाइसेस को सर्च करेगी। इसके बाद कुछ देर में आईफोन का वीडियो आपके कम्प्यूटर पर दिखाई देने लगेगा। EpocCam ऐप से कैमरा एक समय में एक ही काम करेगा।

अब आप देखेंगे की ये ऐप सही काम कर रही है। हालांकि, हम देखेंगे की फोन और कम्प्यूटर एक-दूसरे के साथ जुड़े नहीं है। ऐसे में दोनों को रिस्टार्ट करके इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। इस ऐप में रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं है, लेकिन आप स्क्रीन को Camstudio से रिकॉर्ड कर सकते हैं।
वीडियो कॉल
आप अपने फोन को वेबकैम का इस्तेमाल कम्प्यूटर के जरिए वीडियो कॉलिंग के लिए भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं, अपनेमोबाइल को Skype पर चैट के लिए भी सकते हैं। हम आपको इसके इस्तेमाल के बारे में बताते हैं।
एंड्राइड यूजर्स ये स्टेप करें…
आप अपने स्मार्टफोन को वेबकैम बना सकते हैं। IP वेबकैम Skype के साथ काम नहीं करता, इसलिए आपको DroidCam ऐप इंस्टॉल करना होगी। जिसके बाद पीसी क्लाइंट इसके साथ काम करेगा।
1. DroidCam वायरलेस वेबकैम अपने फोन में इंस्टॉल करें।
2. अपने कम्प्यूटर में DroidCam क्लाइंट डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। दोनों डिवाइस सेम वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े होने चाहिए।
3. एंड्रॉइड ऐप को ओपन करें और उसकी मेन स्क्रीन पर लिखी वाई-फाई IP को लिख लें।
4. कम्प्यूटर पर विंडो क्लाइंट ओपन करके उसमें इस वाई-फाई IP को पेस्ट करें।
5. अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन धीमा है, तो वीडियो मेन्यू से लो क्वालिटी को चुने लें।
6. अब आपको फोन के सभी वीडियो DroidCam विंडो ऐप पर दिखने लगेंगे। ऐसा तभी होगा जब आपका फोन लॉक्ड होगा, लेकिन वीडियो स्टटर होंगे। इस स्थिति में आप एंड्रॉइड ऐप को ओपन करके फोन का ऑटो-लॉक ऑफ कर दें।
7. अगर Skype ओपन हैं तो उसे रिस्टार्ट कर लें। उसके बाद DroidCam सोर्स 1 को सिलेक्ट करके वेबकैम शुरू करें।
8. अब आप अपने एंड्राइड फोन को वेबकैम के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो EpocCam ऐप का इस्तेमाल करें। इस ऐप को डाउनलोड करके फोन और कम्प्यूटर दोनों में इंस्टॉल करें। ये दोनों डिवाइस एक ही वाई-फाई नेटवर्क पर होना चाहिए।
1. EpocCam ऐप को फोन और कम्प्यूटर दोनों में इंस्टॉल करें।
2. Skype को ओपन कर EpocCam को वेवकैम के लिए चुनें।
3. अब आप अपने फोन कॉन्टैक्ट से किसी को भी वीडियो कॉल कर सकते हैं। साथ ही, आईफोन का इस्तेमाल वेबकैम के तौर पर भी कर सकते हैं।
2. Skype को ओपन कर EpocCam को वेवकैम के लिए चुनें।
3. अब आप अपने फोन कॉन्टैक्ट से किसी को भी वीडियो कॉल कर सकते हैं। साथ ही, आईफोन का इस्तेमाल वेबकैम के तौर पर भी कर सकते हैं।
ऐसे वेबकैम और सिक्युरिटी कैमरे की तरह Use करें अपना स्मार्टफोन
Post a Comment