Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: 1000 युवाओं को बंद हो चुकी योजनाओं में सीधे नियुक्ति-पत्र
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना व जननी सुरक्षा योजना में नौकरी लगाने के नाम पर दिल्ली गिरोह के ठग प्रदेश में करीब एक हजार युवाओं को ठगी का शिका...
स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना व जननी सुरक्षा योजना में नौकरी लगाने के नाम पर दिल्ली गिरोह के ठग प्रदेश में करीब एक हजार युवाओं को ठगी का शिकार बना चुके। ठगी करने वाले बदमाश इन योजनाओं में नियुक्ति पत्र का फार्म डाक से भेज रहे हैं। जिनमें बैंक अकाउंट नंबर भी दिए हैं।


दिए गए बैंक अकाउंट में रुपए जमा कराने के बाद दो-चार दिन में जॉइन करने का झांसा देते हैं। इस प्रकार के मामले सामने आने पर राज्य सरकार के चिकित्सा सचिव ने एसओजी को पत्र लिख कर जांच करने को कहा। एसओजी के एडीजी आलोक त्रिपाठी ने बताया कि गत माह मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। 13 मामलों की प्रारंभिक जांच में दिल्ली में 5 बैंकों से खातों की जानकारी जुटाई गई है। बैंक खाते फर्जी नाम पते से खोले गए हैं। इन खातों में रुपए का लेनदेन जल्दी जल्दी किया हुआ है।

पंचायत समिति-जिप से करें वेरीफिकेशन

जिला परिषद के सीईओ अरुण पुरोहित ने बताया कि फर्जी नियुक्तियों की शिकायतें मिल रही है। ऐसी योजनाओं में एजेंसी के मार्फत भर्ती कर रही है जिस कारण ठगी करने वाले बदमाश खुद की फर्जी एजेंसी बनाकर ठगी कर रहे हैं। पंचायत समिति-जिला परिषद से नौकरी के बारे में वेरिफाई करें । स्वर्ण जयंती स्वरोजगार योजना तो बंद हो चुकी है, जननी सुरक्षा योजना के मामले एनआरएचएम के पास जा रहे हैं।


प्रदेश में अब तक 3 योजनाओं में फर्जी नियुक्तियां

सर्व शिक्षा अभियान

ठगों ने प्राथमिक स्कूलों में चार शिक्षक लगाने के पत्र सरपंचों को भेजे। प्रत्येक को 7200 रुपए मानदेय देना बताया है। एक फॅार्म भरने को कहा गया, जिसके साथ 655 रु एक बैंक अकाउंट में जमा कराने होंगे।


स्वर्ण जयंती स्वरोजगार

योजना बंद हो चुकी है, लेकिन जोधपुर में दो सौ युवाओं को नियुक्ति पत्र भेजे गए। सेवा प्रतिनिधि पद व 27,500 रुपए वेतन बताया है। ज्वॉइनिंग डेट 01 अप्रैल 2015 बता बैंक खाते में 17 हजार रुपए जमा कराने को कहा जा रहा है।


जननी सुरक्षा योजना

योजना के नियुक्ति पत्र जयपुर और आसपास के जिलों में डाक से भेजे गए हैं। इसमें 15 से 25 हजार रुपए वेतन देना बताया है। नियुक्ति से पहले 7000 रुपए जमा कराने को कहा गया है।


1000 युवाओं को बंद हो चुकी योजनाओं में सीधे नियुक्ति-पत्र

Advertisement

Post a Comment

 
Top