ऑनलाइन जाना
इंटरनेट क्या है?
इंटरनेट एक-दूसरे से कनेक्ट किए गए सभी कंप्यूटर का विश्वव्यापी नेटवर्क है. जब आप इंटरनेट से कनेक्ट होते हैं, तो आपकी पहुंच वर्ल्ड वाइड वेब तक हो जाती है, जो कि जानकारी के पृष्ठों से भरी एक लाइब्रेरी की तरह है.
आगे पढ़ने के लिए, Google की 20 Things I Learned पुस्तिका एक्सप्लोर करें.
आप इंटरनेट से कनेक्ट कैसे होते हैं? एक ISP का फ़ंक्शन क्या होता है?
इससे पहले की आप वेब एक्सप्लोर करना आरंभ करें, आपको ISP की योजना बनानी होगी. एक ISP या इंटरनेट सेवा प्रदाता वह कंपनी है, जो आपको इंटरनेट और अन्य वेब सेवाओं तक पहुंचने देती है. ये कनेक्ट करने के विभिन्न तरीके प्रदान करते हैं, जिसमें डायल-अप, केबल, फ़ाइबर ऑप्टिक्स या Wi-Fi शामिल है. ये विभिन्न कनेक्शन आपके इंटरनेट पहुंच की गति निर्धारित करते हैं.
मेरे मोबाइल फ़ोन में इंटरनेट कैसे पहुंचता है? क्या यह डेस्कटॉप से भिन्न है?
सामान्य तौर पर सेल फ़ोन उसी वायरलेस सिग्नल से इंटरनेट से कनेक्ट होता है, जिसका फ़ोन कॉल करने के लिए उपयोग किया जाता है. आपका फ़ोन क्षेत्र के किसी सेल टॉवर से कनेक्ट होता है, जो इसके बाद आपको इंटरनेट से कनेक्ट कर देता है. चूंकि मोबाइल उपकरणों और इंटरनेट के बीच डेटा स्थानांतरित करना महंगा हो सकता है, इसलिए सेवा प्रदाता डेटा योजनाओं के लिए शुल्क लगाते हैं.
Android चलाने वाले कुछ उपकरण जैसे मोबाइल उपकरण भी Wi-Fi के माध्यम से इंटरनेट से कनेक्ट हो सकते हैं. Wi-Fi, आपको अपना फ़ोन, टेबलेट या लैपटॉप कंप्यूटर, वायरलेस रूप से और सेलुलर सिग्नल या डेटा योजना की आवश्यकता के बिना इंटरनेट से कनेक्ट करने देता है. सामान्य तौर पर, आपके मोबाइल फ़ोन पर Wi-Fi नेटवर्क के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी अधीक तेज़ होती है, लेकिन आपको उस क्षेत्र में होना होगा जहां Wi-Fi उपलब्ध हो. कई कैफ़े, रिटेल स्थान और कभी-कभी पूरा शहर आपको निःशुल्क Wi-Fi ऑफ़र करेगा.
URL, IP पता और DNS क्या हैं? और ये महत्वपूर्ण क्यों हैं?
URL, वह वेब पता है जिसे आप किसी वेबसाइट तक पहुंचने के लिए ब्राउज़र पर लिखते हैं. प्रत्येक वेबसाइट का एक URL होता है. उदाहरण के लिए, URL www.google.com आपको Google की वेबसाइट पर ले जाएगा.
प्रत्येक URL का एक IP पता भी होता है. IP पता संख्याओं की एक श्रृंखला है, जो आपके कंप्यूटर को यह बताती है कि जो जानकारी आप ढूंढ रहे हैं वह कहां मिलेगी. IP पता एक फ़ोन नंबर की तरह होता है—एक बहुत लंबा, जटिल फ़ोन नंबर. चूंकि IP पते बहुत जटिल और याद रखने में कठिन थे, इसलिए URL बनाए गए. Google की वेबसाइट में जाने के लिए कोई IP पता (45.732.34.353) लिखने की बजाए, आपको बस URL, www.google.com लिखना है.
चूंकि इंटरनेट में कई वेबसाइट और IP पते होते हैं, इसलिए आपके ब्राउज़र को अपने आप यह पता नहीं चलता कि प्रत्येक कहां पर स्थित हैं. इसे प्रत्येक को देखना होता है. यहीं से DNS (डोमेन नाम सिस्टम) की भूमिका शुरू होती है.
DNS, अनिवार्य रूप से वेब के लिए फ़ोन बुक है. DNS, “John Doe” को किसी फ़ोन नंबर में रूपांतरित करने की बजाए URL,www.google.com को IP पते में रूपांतरित कर देता है, जिससे आप उस साइट पर पहुंच जाते हैं, जिसे आप ढूंढ रहे हैं.
ब्राउज़र क्या होता है?
जिस तरह आप किसी लाइब्रेरी में पुस्तकें ढूंढने अर्थात ‘ब्राउज़’ करने के लिए जाते हैं, उसी तरह इंटरनेट पर भी इंटरनेट ब्राउज़र का उपयोग करते हुए आप पृष्ठों को ढूंढ या एक्सप्लोर कर सकते हैं. ब्राउज़र आपके कंप्यूटर पर एक प्रकार का सॉफ़्टवेयर है, जो आपको इंटरनेट तक पहुंचने देता है. ब्राउज़र आपके लिए उन विभिन्न वेबसाइटें दिखाने वाली किसी विंडो के रूप में कार्य करता है, जिन पर जानकारी मौजूद होती है. आपको बस अपने ब्राउज़र में कोई वेब पता लिखना है और आप तुरंत उस वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे.
मैं ब्राउज़र में पाठ को बड़ा (या छोटा) कैसे करूं?
कभी-कभी आपकी स्क्रीन पर शब्द इतने बड़े या छोटे होते हैं कि आप उन्हें आसानी से पढ़ नहीं सकते. अपने ब्राउज़र पर शब्दों का आकार बदलने के लिए अपने कीबोर्ड पर [control] या [command] बटन दबाकर रखें और धन [+] या ऋण [-] कुंजी पर टैप करें. [+] चुनने से आपके शब्द बड़े हो जाएंगे और [-] चुनने से आपके शब्द छोटे हो जाएंगे.
मैं टैब के साथ वेब कैसे ब्राउज़ करूं?
अगर आप अपने ब्राउज़र पर एक वेबसाइट एक्सप्लोर कर रहे हैं और किसी अन्य वेबसाइट को तुरंत देखना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको बस एक टैब बनाना होगा. टैब मूल रूप से एक ही ब्राउज़र के अंतर्गत एक दूसरी विंडो होती है. टैब बनाकर, आप वेबसाइटों के बीच आसानी से जा सकते हैं. टैब कैसे बनाएं यह आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे ब्राउज़र पर निर्भर करेगा. कई ब्राउज़रों में आप [File] (फ़ाइल) पर जाकर और [New Tab] (नया टैब) चुनकर टैब बना सकते हैं.
मैं अपना ब्राउज़र कैसे अपडेट करूं?
अपने ब्राउज़र के नवीनतम संस्करण का उपयोग करने का अर्थ है, तेज़ और अधिक सुरक्षित ब्राउज़िंग अनुभव. इसके बारे में पता करना कि अपने ब्राउज़र को कैसे अपडेट करते हैं, आपके द्वारा उपयोग किए जा रहे ब्राउज़र के प्रकार पर निर्भर करेगा. प्रत्येक ब्राउज़र प्रकार – जैसे Chrome, Firefox, Internet Explorer, Safari आदि की अपडेट प्रोसेस भिन्न होगी. उदाहरण के लिए, Chrome ब्राउज़र को जब भी ब्राउज़र के किसी नए संस्करण के उपलब्ध होने का पता चलता है, तो वह अपने आप अपडेट कर देता है. अपडेट प्रोसेस पृष्ठभूमि में होता है और इसके लिए इसे आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती.
जानकारी ऑनलाइन ढूंढना
खोज क्या होती है और यह कैसे कार्य करती है?
खोज बिल्कुल वही करती है, जो यह बताती है. यह खोज करती है. उदाहरण के लिए, अगर आप Google के खोज इंजन में “कार“ शब्द लिखते हैं, तो आपका अनुरोध आपके उपकरण से इंटरनेट के माध्यम से हमें भेज दिया जाता है. हम सही खोज परिणाम देखते हैं और उन्हें आपके उपकरण पर वापस भेजते हैं – यह सभी कुछ सेकंड में.
खोज इंजन ये परिणाम, ऑनलाइन मौजूद सभी जानकारी को क्रॉल और अनुक्रमित करके प्राप्त करते हैं. दुनिया की जानकारी हर दूसरे वर्ष दोगुनी होती जा रही है और लोगों को उनकी खोज से कनेक्ट करना और भी चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है – विशेष रूप से प्रत्येक दिन की उन 16% खोजों के लिए, जो नई होती हैं. इंजीनियरों को खोज में सुधार लाने के लिए निरंतर कड़ी मेहनत करनी होगी, ताकि व्यवसाय और ग्राहक एक दूसरे को निरंतर ढूंढ पाएं.
मैं सार्वजनिक परिवहन दिशाएं कैसे प्राप्त करूं?
अगर आपको बस पकड़नी है या निकटतम सबवे ढूंढना है, तो कुछ ऑनलाइन नक्शे जैसे कि Google नक्शे आपको आपके स्थान से जहां आप जाना चाहते हैं, वहां पहुंचने में सहायता कर सकते हैं. Google नक्शे में अपना प्रस्थान पता और गंतव्य पता लिखें. उपलब्ध सार्वजनिक परिवहन दिशाएं प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक परिवहन विकल्प – बस का आइकन – चुनें.
मैं ड्राइविंग दिशाएं कैसे प्राप्त करूं?
अपनी सड़क यात्रा पर निकटतम गैस स्टेशन खोज रहे हैं? दादी के घर जाने का प्रयास कर रहे हैं? ड्राइविंग, पैदल चलने या ट्रांज़िट की दिशाएं प्राप्त करना सरल है. डेस्कटॉप और आपके मोबाइल उपकरण के लिए Google नक्शे पर, आपको केवल अपनी वर्तमान स्थिति और गणतव्य पता डालना होगा.
मैं पाठ का अनुवाद कैसे करूं?
विदेश में नई भाषा सीखना या संकेतचिह्न समझना कभी भी आसान नहीं रहा है. ऑनलाइन अनुवाद टूल से आप छोटे स्निपेट से लेकर संपूर्ण वेबसाइट और पुस्तक के अध्यायों तक सभी कुछ तुरंत अनुवादित कर सकते हैं.
Google अनुवाद इन निःशुल्क अनुवाद टूल में से एक है. Google अनुवाद का अधिकतम लाभ उठाने के लिए, हम आपसे इस मार्गदर्शिका को ध्यानपूर्वक पढ़ने की अनुशंसा करते हैं.
मैं बुकमार्क कैसे बनाऊं?
अधिकतर ब्राउज़र आपको आपकी पसंदीदा वेबसाइटों के शॉर्टकट सहेजने देते हैं. उन वेबसाइटों को बुकमार्क करके, जिनपर आप अक्सर जाते रहते हैं, आप कोई URL लिखे बिना तुरंत उस पृष्ठ पर नेविगेट कर सकते हैं.
आप अपने Google खाता में भी अपने बुकमार्क संगृहीत कर सकते हैं. आप इंटरनेट कनेक्शन वाले किसी भी कंप्यूटर से टूलबार याGoogle बुकमार्क मुखपृष्ठ से इन बुकमार्क तक पहुंच सकते हैं.
कनेक्ट करना और साझा करना
क्लाउड कंप्यूटिंग क्या है?
आसान शब्दों में कहें, तो जितनी बार आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं, आप क्लाउड कंप्यूटिंग कर रहे होते हैं. इसका अर्थ यह है कि जो भी जानकारी आप खोजते हैं वह दुनिया भर के विभिन्न स्थानों में सर्वर पर संग्रहीत हो जाती है. चाहे आप कोई वीडियो देख रहे हों, समाचार पढ़ रहे हों या संगीत सुन रहे हों, आप क्लाउड से जानकारी प्राप्त कर रहे होते हैं, अपने कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव से नहीं.
हाल के वर्षों में, क्लाउड कंप्यूटिंग ने और भी अधिक लाभ ऑफ़र किए हैं. अब हम अपनी निजी फ़ाइलें (फ़ोटो, वीडियो, दस्तावेज़, संगीत आदि।) क्लाउड सर्वर पर अपलोड कर सकते हैं और किसी भी कंप्यूटर से इन तक पहुंच सकते हैं, इससे हमें वायरस, हार्ड ड्राइव के क्रैश होने या अपनी मानवीय त्रुटि के कारण अपनी फ़ाइलें खोने से सुरक्षा मिलती है.
वेब एप्लिकेशन क्या हैं और ये कैसे काम करते हैं?
अगर आप ऑनलाइन खेल खेलते हैं, ऑनलाइन फ़ोटो संपादक या निरंतर वेब-आधारित सेवाएं जैसे Google नक्शे, Twitter, Amazon, YouTube या Facebook का उपयोग करते हैं, तो आप वेब एप्लिकेशन की अद्भुत दुनिया में एक सक्रिय निवासी हैं.
वेब एप्लिकेशन, जिसे “एप्स” भी कहते हैं, ये वे प्रोग्राम होते हैं, जो आपके ब्राउज़र या मोबाइल उपकरण पर रहते हैं. ये आपको वेबसाइटों को बुकमार्क करने और मेल देखने जैसे सरल कार्य करने में सक्षम करते हुए इंटरनेट सेवाओं से कनेक्ट करते हैं. ये फ़ोटो साझा करने, शहर नेविगेट करने या संगीत सुनने जैसे अधिक जटिल कार्य भी कर सकते हैं. आपका मानक कार नेविगेशन सिस्टम, एप्लिकेशन का एक अच्छा उदाहरण है. इस एप्लिकेशन के अंतर्गत आप अपने स्थान पर आधारित रीयल-टाइम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आप नक्शे में पैन और ज़ूम कर सकते हैं, ड्राइविंग दिशाएं प्राप्त कर सकते हैं, वैकल्पिक मार्ग ढूंढ सकते हैं और विशिष्ट गंतव्यों को खोज सकते हैं.
पहुंच-योग्यता के अतिरिक्त, वेब एप्लिकेशन वास्तव में सुरक्षित हैं. क्योंकि ये आपके ब्राउज़र में चलते हैं, इसलिए आपको कभी उन्हें अपने कंप्यूटर पर डाउनलोड नहीं करना होता है, जिससे आप वायरस, मैलवेयर और स्पायवेयर से सुरक्षित रहते हैं. अब आपके पहले की तुलना में बहुत अधिक और बहुत सुरक्षित पहुंच है.
वेब एप्लिकेशन पर आगे पढ़ने के लिए, 20 Things I Learned पुस्तिका एक्सप्लोर करें.
मुक्त स्रोत क्या होता है?
यह समझने के लिए कि “मुक्त स्रोत” क्या है, पहले “स्रोत कोड” को जानना आवश्यक है. स्रोत कोड वो भाषा है, जिसमें सॉफ़्टवेयर लिखा जाता है. यह वेब ब्राउज़र और एप्लिकेशन में उपयोग की जाने वाली भाषा है, जो सॉफ़्टवेयर को संचालन और व्यवहार करने के तरीके बताती है.
“मुक्त स्रोत” का अर्थ है कि स्रोत कोड सभी के देखने के लिए मुक्त है और उपलब्ध है. आप अन्य उत्पादों या सेवाओं के लिए इसके साथ प्रयोग कर सकते हैं, इसे ट्वीक कर सकते हैं या जोड़ सकते हैं और उसका पुनः उपयोग कर सकते हैं. वेब ब्राउज़र Chrome और Firefox मुक्त स्रोत सॉफ़्टवेयर के उदाहरण हैं.
ईमेल क्या होता है?
ईमेल का अर्थ है इलैक्ट्रॉनिक मेल. कोई ईमेल भेजना, किसी पत्र का इलैक्ट्रॉनिक संस्करण पोस्ट करने के जैसा है. जब आप अपना ईमेल भेजते हैं, तो यह कुछ सेकंड में ही अपने गंतव्य तक पहुंच जाता है. मकान के पते की तरह ही हर किसी का एक अद्वितीय ईमेल पता होता है. आपको एक ईमेल खाता बनाना होता है, ताकि आप मेल भेज और प्राप्त कर सकें.
अगर आपके पास पहले से ही एक ईमेल पता है और आप एक नया बनाना चाहते हैं, तो यह त्वरित और आसान है.
मैं ऑनलाइन चैट कैसे करूं?
वीडियो या पाठ द्वारा ऑनलाइन चैट करना, पास तथा दूर के मित्र और परिवार से कनेक्ट होने का त्वरित तरीका है. Google सहित कई वेब सेवाएं ऑनलाइन चैट सुविधाएं प्रदान करती हैं. Google पर चैट करने के लिए आपको बस साइन इन करके अपने मित्रों को आमंत्रित करना और चैट प्रारंभ करना है.
मैं अपने कंप्यूटर से कॉल कैसे करूं?
यहां पर कई वेब सेवाएं हैं, जो आपको किसी के फ़ोन पर कॉल करने के लिए अपने कंप्यूटर का उपयोग करने देते हैं. इनमें से कई सेवाओं के लिए आवश्यक है कि आप कोई सॉफ़्टवेयर या प्लग-इन इंस्टॉल करें, लेकिन फिर आपको बस इंटरनेट कनेक्शन, एक माइक्रोफ़ोन तथा स्पीकर की आवश्यकता है और आप कॉल करने के लिए तैयार हैं.
मैं कंप्यूटर के बीच फ़ाइलें कैसे स्थानांतरित करूं?
आपके पास कोई बड़ी फ़ाइल होने पर या कुछ छोटी फ़ाइलें होने पर भी आप USB फ़्लैश ड्राइव का उपयोग करके उन्हें एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में आसानी से स्थानांतरित कर सकते हैं. USB फ़्लैश ड्राइव मूल रूप से एक छोटा संग्रहण उपकरण है, जिसमें आप अपनी फ़ाइलें छोड़ सकते हैं. जब आप इस उपकरण को किसी अन्य कंप्यूटर से प्लग करते हैं, तब आप उस फ़ाइल को खींचकर उस कंप्यूटर पर छोड़ सकते हैं.
सामाजिक नेटवर्क क्या होता है और उन चीज़ों को मैं कैसे प्रबंधित करूं, जिन्हें मैं लोगों को अपने बारे में ढूंढने देता हूं?
सामाजिक नेटवर्क वह वेबसाइट या एप्लिकेशन है जो आपको मित्र और परिवार से कनेक्ट होने देता है और कहानियां, समाचार, फ़ोटो या वीडियो साझा करने देता है. विभिन्न सामाजिक नेटवर्क के उदाहरण में Facebook, Google+, Twitter और LinkedIn शामिल हैं. ये वेबसाइट, इंटरनेट की कुछ बड़ी वेबसाइटों में से हैं. Facebook पर एक अरब से अधिक लोग हैं, YouTube को रोज़ाना चार अरब लोग देखते हैं और Twitter पर 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं. अधिकांश सामाजिक नेटवर्किंग साइटें आपको अपनी सेटिंग एडजस्ट करने देती हैं – जिससे आपको आप क्या जानकारी साझा करते हैं, कैसे साझा करते हैं और किसके साथ साझा करते हैं, यह प्रबंधित करने में सहायता मिलती है.
Google+ क्या होता है और मैं इसका उपयोग कैसे करूं?
Google+ आपको उन लोगों और चीज़ों से कनेक्ट करने में सहायता करता है, जो आपके लिए महत्वपूर्ण हैं. इसे वास्तविक जीवन के साझाकरण को ध्यान में रखकर बनाया गया था – और जिसका अर्थ है आप नियंत्रण में रहते हैं. Google+, Google की आपके लिए बेहतर कार्य करने में भी सहायता करता है – जो उन सेवाओं को और भी तेज़, प्रासंगिक तथा विश्वसनीय बनाता है, जो आपको पहले से पसंद हैं. Google+ का अधिकांश लाभ उठाने के लिए, आपको उपलब्ध सुविधाओं पर अधिक जानकारी देखें, जिनमें मंडलियां और Hangouts शामिल हैं.
YouTube, ब्लॉगर और अन्य वेब प्रकाशन सेवाएं कैसे कार्य करती हैं?
YouTube और ब्लॉगर जैसी वेबसाइटें किसी को भी, कहीं भी दुनिया भर के अरबों लोगों से तुरंत कनेक्ट करने देती हैं. विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म – सामाजिक नेटवर्क, वीडियो साइटें, ब्लॉगिंग टूल, नीलामी सेवाएं आदि – के माध्यम से इंटरनेट उपयोगकर्ता सामग्री बना सकते हैं, सूचना प्रकाशित कर सकते हैं, संचार कर सकते हैं और सामान तथा सेवाएं खरीद या बेच सकते हैं.
मैं YouTube पर वीडियो अपलोड और साझा कैसे करूं?
सामग्री बनाना और उसे दुनिया में प्रसारित करना, एक सक्रिय डिजिटल नागरिक होने का महत्वपूर्ण भाग बनता जा रहा है. YouTube पर अपनी वीडियो अपलोड करना सरल और आसान है. प्रारंभ करने के लिए, आपको एक Google खाता बनाना होगा. एक बार खाता बना लेने के बाद, अपना पहला वीडियो अपलोड करने के लिए इन सरल चरणों का पालन करें.
मैं अपनी डिजिटल प्रतिष्ठा कैसे प्रबंधित करूं?
जैसे ही आप ऑनलाइन सामग्री बनाना और अपलोड करना प्रारंभ करते हैं, इस पर कुछ पल विचार करें कि आप क्या साझा कर रहे हैं और दूसरों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा. आप जो पोस्ट करते हैं और जो सामग्री अपलोड करते हैं, वह ऑनलाइन आपका प्रतिनिधित्व करेगा. यह आपकी डिजिटल प्रतिष्ठा के रूप में भी जाना जाता है. अदृश्य ऑडियंस को न भूलें – जो संभवतः आपकी सामग्री को देखने या आपकी जानकारी के बाहर इसे पुनः साझा करने में समर्थ होते हैं. सामान्य नियम: अगर आप नहीं चाहते कि आपके करीबी लोग कोई सामग्रीदेखें, तो उसे पोस्ट नहीं करें.
Google+.जैसे सामाजिक नेटवर्क प्लेटफ़ॉर्म पर अपनी गोपनीयता और सुरक्षा सेटिंग पर जाना न भूलें. Google आपको अपनी सेटिंग प्रबंधित करने के लिए कई टूल ऑफ़र करता है.
इंटरनेट 101 वेब क्या है और आप इसे अपने काम में कैसे ला सकते हैं?
Post a Comment