गूगल ने जीमेल इनबॉक्स से बिल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। फिलहाल इस सर्विस को ‘पोनी एक्सप्रेस’ कोडनेम दिया गया है।
पोनी एक्सप्रेस के माध्यम से यूजर अपने जीमेल अकाउंट से या फिर इनबॉक्स ऐप के जरिए बिल्स का भुगतान कर सकते हैं। पोनी एक्सप्रेस ने जीमेल यूजर्स से नाम, पता, सोशल सिक्योरिटी नंबर तथा पहचान से संबंधित जानकारियां मांगी हैं, ताकि बिल पेमेंट सिस्टम को चालू किया जा सके।
यूजर्स चाहें तो अपनी बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड तथा डेबिट कार्ड की जानकारी भी इसमें रजिस्टर कर सकते हैं। अथेंटिकेशन के बाद जीमेल इनबॉक्स में एक नया फोल्डर बनाएगा, जिसमें पेमेंट किए जाने वाले बिल्स की पूरी जानकारी दी रहेगी।
फिलहाल इन बिल्स का प्रिंट निकालने और मेल करने के लिए गूगल थर्ड पार्टी वेंडर्स से बातचीत कर रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस सर्विस में गूगल वॉलेट के फीचर्स शामिल किए जाएंगे या नहीं या फिर इसे भविष्य में गूगल एंड्रॉयड पे सिस्टम से जोड़ा जाएगा या नहीं।
गूगल का जीमेल से बिल पेमेंट सिस्टम 'पोनी एक्सप्रेस' शुरू
Post a Comment