Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: जानिए क्या है डिजिटल मनी और कैसे होती है मोबाइल बैंकिंग
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
डिजिटल मनी कागजी मुद्रा से बिल्कुल अलग है और इसमें नकदी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता। यह कम्प्यूटर या स्मार्टफोन या फिर क्रेडिट कार्ड अथवा ...

डिजिटल मनी कागजी मुद्रा से बिल्कुल अलग है और इसमें नकदी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं होता। यह कम्प्यूटर या स्मार्टफोन या फिर क्रेडिट कार्ड अथवा इंटरनेट के जरिए इधर से उधर होता है। यह नकदी में तभी बदलेगा जब कोई एटीएम या ऐसी मशीन का इस्तेमाल करेगा। डिजिटल मनी के ट्रांसफर या रखने-रखाने का काम वित्तीय सेवा कंपनियां करती हैं। वे इस लेन-देन का माध्यम बनती हैं। डिजिटल मनी के जरिए ऑनलाइन बैंकिंग आसानी से संभव है। इससे नकदी के इस्तेमाल की जरूरत नहीं होती तथा बैंक जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती।



मोबाइल बैंकिंग


मोबाइल बैंकिंग का मतलब है मोबाइल के जरिए बैंकिंग। यानि मोबाइल बैंकिंग में आपका अकाउंट हमेशा आपके साथ-साथ गतिमान रहता है। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में मोबाइल बैंकिंग आपकी दिक्कतों को कम करने में मददगार साबित हो रहा है। आप मोबाइल बैंकिंग का लाभ कहीं भी, किसी भी परिस्थिति में और कभी भी उठा सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग आपके मोबाइल के द्वारा एसएमएस या वैप के जरिए ऑपरेट होता है। मोबाइल बैंकिंग का ही एक छोटा सा हिस्सा एसएमएस बैंकिंग है।आजकल ज्यादातर खाताधारी जिन्होंने मोबाइल बैंकिंग या एसएमएस बैंकिंग के विकल्प का आवेदन दिया होता है, उन्हें एटीएम या अकाउंट से किसी भी प्रकार के लेन-देन की सूचना मोबाइल पर एसएमएस के जरिए उपलब्ध कराई जाती है। इसका सीधा फायदा यह होता है कि आपके अकाउंट में कितनी रकम शेष है और कितना पैसा कहां किस मद में निष्कासित हो रहा है, आपको उसकी पल-पल जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।जानकारों का मानना है कि मोबाइल बैंकिंग भविष्य में क्रेडिट और डेबिट कार्ड के सिस्टम को हस्तानान्तरित कर देगा। मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वालों में से 85-90 फीसदी क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल में नहीं लाते हैं। यह ठीक-ठीक एटीएम की तरह ही होता है। यह इस्तेमाल करने में बेहद सुविधाजनक और सस्ता है। एटीएम की तुलना में इससे बैंक के ऑपरेशनल खर्च में कमी आ जाती है। इसका लाभ बिल पेमेंट करने, फंड ट्रांसफर करने और बैलेंस चेक करने आदि में किया जाता है।

Advertisement

Post a Comment

 
Top