Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: जानिए, क्या है शैडो बैंकिंग और क्यों हुई इसकी शुरुआत
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
शैडो बैंकिंग का मतलब होता है बैंक जैसी गतिविधियां करना, लेकिन बैंकिंग जैसी कानूनी बाध्यता ना होना और कानून का शिकंजा उतना मजबूत ना होना। अंत...
शैडो बैंकिंग का मतलब होता है बैंक जैसी गतिविधियां करना, लेकिन बैंकिंग जैसी कानूनी बाध्यता ना होना और कानून का शिकंजा उतना मजबूत ना होना।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय प्राधिकरणों के बीच समन्वय का काम करने वाली संस्था फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बोर्ड ने शैडो बैंकिंग के बारे में बताते हुए कहा है कि बैंकिंग सिस्टम के बाहर जो लोग या संस्थान वित्तीय लेन-देन करते हैं, उन्हें शैडो बैंकिंग की श्रेणी में रखा जाता है।


पिछले कुछ सालों में शैडो बैंकिंग के आकार में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी हुई है। चीन में एक रिपोर्ट जारी की गई है। इसके मुताबिक चीन में बढ़ते शैडो बैंकिंग के कारण वहां की वित्तीय स्थिरता को खतरा पैदा हो गया है।

भारत में शैडो बैंकिंग कंपनि‍यों का मतलब उन कंपनि‍यों से है, जो आरबीआई के नि‍यामकीय दायरे से बाहर वि‍त्‍तीय लेन देन करती हैं। ऐसे में इन कंपनि‍यों की कि‍सी भी प्रकार के लेन-देन पर नजर रख पाना मुश्‍कि‍ल हो रहा है।शैडो बैंकिंग की शुरुआत कई रूपों में और कई अलग-अलग स्थानों पर हुई। कुछ ऐसी जगहों पर जहां बैकिंग सिस्टम पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है, वहां पर उस खाली जगह को भरने के लिए शैडो बैंकिंग की शुरुआत हुई।फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बोर्ड का कहना है कि 2002 में जहां शैडो बैंकिंग का आकार 26 लाख करोड़ डॉलर था, वहीं 2007 में यह 62 लाख करोड़ डॉलर का हो गया। हालांकि, वैश्विक वित्तीय संकट के चलते इसकी गतिविधियों में कुछ कमी आई है, लेकिन फिर भी साल 2011 में यह 67 लाख करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।यह वैश्विक जीडीपी के 111 फीसदी के बराबर है। जहां तक शैडो बैंकिंग के शुरू होने का सवाल है, तो यह शब्द ज्यादा पुराना नहीं है और अमेरिका में साल 2008 के वित्तीय संकट से कुछ ही पहले इसकी शुरुआत की गई थी। यहां तक इस वित्तीय संकट के लिए काफी हद तक शैडो बैंकिंग को भी जिम्मेदार माना जाता है।
बैंकिंग सिस्टम के आभाव में शुरू हुई शैडो बैंकिंग

शैडो बैंकिंग की शुरुआत कई रूपों में और कई अलग-अलग स्थानों पर हुई। कुछ ऐसी जगहों पर जहां बैकिंग सिस्टम पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है वहां पर उस खाली जगह को भरने के लिए शैडो बैंकिंग की शुरुआत हुई। उदाहरण के लिए चीन को ले सकते हैं। चीन में कोई भी छोटा बिजनेस शुरू करने के लिए सरकारी नियंत्रण वाले बैंकों से कर्ज लेना इतना आसान नहीं है।इस झंझट के कारण लोग लोन पर ज्यादा ब्याज देने के लिए तैयार हो जाते हैं। जब से डिपॉजिट की दरों को निश्चित किया गया है तब से लोग ज्यादा रिटर्न पाने के नए-नए विकल्प तलाशने लगे हैं। बैकिंग सिस्टम से बाहर और मांग और आपूर्ति बन जाने के कारण शैडो बैंकिंग का जन्म होना स्वाभाविक सी बात है।


भारत में हालात अलग नहीं

भारत में भी चीन से कुछ ज्यादा अलग स्थिति नहीं है, बस थोड़ा सा फर्क यह है कि यहां पर शैडो बैंकिंग थोड़ी सीमित है। हालांकि, भारत में नॉन बैंकिंग संस्थान भी काफी हद तक नियंत्रित हैं, लेकिन शैडो बैंकिंग के खतरे भी बहुत हैं।

आज के समय में जब सारे सिस्टम में संस्थान एक दूसरे के ऊपर निर्भर हैं और एक संस्थान में होने वाली गतिविधि का असर दूसरे पर भी पड़ता है, तो फिर शैडो बैंकिंग में होने वाले किसी भी बदलाव का असर दूसरे पर होना तय है। चूंकि इस पर पूरा नियंत्रण भी नहीं है, इसलिए यहां से शुरू हुए किसी भी संकट का असर बैंकों सहित सारे वित्तीय तंत्र पर होना तय है।




जानिए, क्या है शैडो बैंकिंग और क्यों हुई इसकी शुरुआत

Advertisement

Post a Comment

 
Top