वॉट्सऐप कॉलिंग फीचर का आपको भी बेसब्री से इंतजार होगा। चुनिंदा एंड्रॉयड यूजर्स को वॉट्सऐप वॉयस कॉलिंग फीचर मिलने के बाद से सभी यूजर्स वॉट्सऐप वॉयस कॉलिंग का लिंक तलाशने में लगे हैं।साइबर स्कैमर्स ने इसका फायदा उठने के लिए वॉट्सऐप वॉयस कॉलिंग फीचर के नाम पर यूजर्स को मालवेयर (वायरस) भेजना शुरू कर दिया है।
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक अगर यूजर ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करता है तो यह लिंक वॉट्सऐप के नाम पर दूसरी किसी साइट पर लेकर जाता है। यहां यूजर से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। इस सॉफ्टवेयर में ही मालवेयर है। यह मालवेयर यूजर्स के डिवाइस में आ जाता है। इस मालवेयर से यूजर्स की पर्सनल जानकारी हैक हो सकती है।
फिलहाल वॉट्सऐप ने अब तक आधिकारिक तौर पर कॉलिंग फीचर घोषणा नहीं की है।
अगर आप वॉट्सऐप फ्री वॉयस कॉलिंग का मजा उठाना चाहते हैं तो आपको वॉट्सऐप साइट से ऐप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। इसके लिए अपने मोबाइल ब्राउजर में www.whatsapp.com टाइप करें।यहां से एंड्रॉयड यूजर्स .apk फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। लेटेस्ट वर्जन के तौर पर यहां वॉट्सऐप 2.11.552 या इससे अधिक डाउनलोड करना होगा।
इसके अलावा आप कंप्यूटर के जरिए भी .apk फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए (http://www.whatsapp.com/android/current/WhatsApp.apk) पर क्लिक करें। यह URL आप सीधे मोबाइल में भी ओपेन कर सकते हैं।
.apk फाइल डाउनलोड करने के बाद आपको पुराने वॉट्सऐप वर्जन को अनइंस्टॉल या डिलीट करने की जरूरत नहीं है। file manager में जाकर वॉट्सऐप .apk फाइल पर क्लिक करें।
.apk फाइल इंस्टॉल करने के लिए आपको सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर 'allow installation of apps from unknown sources' पर क्लिक करना होगा।
नई अपडेट में आपको Calls, Chats और Contacts तीन नए टैब दिखाई देंगे।
.apk फाइल इंस्टॉल होने के बाद आप उस व्यक्ति को कॉल कर सकते हैं जिसमें आपने फोन में पहले से वॉट्सऐप कॉल इनेबल कर रखा हो। फिलहाल अभी वॉट्सऐप की नई अपडेट गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद नहीं है। उम्मीद है कंपनी जल्द वॉट्सऐप की नई अपडेट सभी यूजर्स को देना शुरू करेगी।

Post a Comment