Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: फ्यूचर बेबी के जलवे, यकीन नहीं आता तो खुद देख लीजिए
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
एक वो दौर था जब अभिमन्यु अपनी मां की गर्भ में चक्रव्यूह भेदने जैसी विद्या सीखकर आया था और एक दौर जो आने वाला है उसमें बच्चे खैर चक्रव्यूह का...

एक वो दौर था जब अभिमन्यु अपनी मां की गर्भ में चक्रव्यूह भेदने जैसी विद्या सीखकर आया था और एक दौर जो आने वाला है उसमें बच्चे खैर चक्रव्यूह का मतलब तो नहीं जानते होंगे लेकिन गर्भ से ही इंटरनेट चलाना, फेसबुक पर आइडी बनाना, पिक्चर अपलोड करना और दोस्तों के साथ ऑनलाइन चैटिंग करने जैसी एक्टिविटीज सीखकर आने की तैयारी कर चुके होंगे. और आपको बता दें कि फ्यूचर बेबी के इस कॉंसेप्ट को 3जी कनेक्शन बहुत ज्यादा समर्थन दे रहा है या यूं कहें कि 3 जी कनेक्शन की वजह से ही फ्यूचर के बेबी इतने ज्यादा इंटरनेट सैवी बनने जा रहे हैं.


एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी ने एक ऐसा विज्ञापन बनाया है जिसे देखकर आजकल के बच्चे बहुत इंस्पायर होने वाले हैं. इस एड में नवजात बच्चे को ही इतना अधिक हाइ-टेक दिखाया है कि अच्छे-अच्छे शर्मा जाएं. अरे भई, हों भी क्यों ना, आने वाला टाइम नई पीढ़ी का है, अब वह नई पीढ़ी अपने टैलेंट की शुरुआत मां के गर्भ से ही करने में इंट्रेस्टेड है तो हम कर भी क्या सकते हैं. 3जी के बाद अब 4जी कनेक्शन हर जगह, हर कोने में फुल स्पीड में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है और संबंधित कंपनी ने भविष्य की कल्पना इतने बेहतरीन तरीके से की है कि आप अपनी आंखें इस एड से हटा नहीं पाएंगे और साथ-साथ यह भी सोचते रहेंगे कि क्या वाकई ऐसा भी हो सकता है!


यकीन नहीं आता तो देखिए ये वीडियो:



 



फ्यूचर बेबी के जलवे, यकीन नहीं आता तो खुद देख लीजिए

Advertisement

Post a Comment

 
Top