Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: फेसबुक पर पोस्ट डालने से पहले सोच लें 100 बार, वरना...
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
फेसबुक अब थोड़ा सख्त होने वाला है। ये सख्ती उन पोस्ट पर होगी जो हिंसा, आत्महत्या या फिर यौन हिंसा के लिए उकसाती हैं। इस तरह की पोस्ट को अब प...
फेसबुक अब थोड़ा सख्त होने वाला है। ये सख्ती उन पोस्ट पर होगी जो हिंसा, आत्महत्या या फिर यौन हिंसा के लिए उकसाती हैं।

इस तरह की पोस्ट को अब प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। आतंकियों को समर्थन देने वाली पोस्ट भी प्रतिबंधित कर दी जाएंगी।


फेसबुक के मुताबिक अगर किसी पोस्ट पर आपत्ति आती है तो फेसबुक की टीम उस पोस्ट की समीक्षा करेगी और फिर उस प्रतिबंधित करने या नहीं करने पर फैसला लेगी।


अश्लील सामग्री पर भी फेसबुक प्रतिबंध लगाएगा। माना जा रहा है कि इससे काफी फायदा होगा और पोर्नोग्राफी पर अंकुश लगाया जा सकेगा।


भारत से आती हैं सबसे ज्यादा आपत्तियां


2014 में जुलाई से दिसंबर के बीच भारत सरकार ने फेसबुक को 5832 सामग्रियां हटाने को कहा। इन सभी सामग्रियों को प्रतिबंधित कर दिया गया।


हालांकि पाकिस्तान से ऐसे 54 अनुरोध ही मिले। भारत सरकार ने धर्मविरोधी सामग्री और भड़काऊ भाषण आदि को हटाने के लिए फेसबुक से कहा था।


Advertisement

Post a Comment

 
Top