अपने कंप्यूटर को स्पाईवेयर, मॉलवेयर और ट्रोजन से कैसे फ्री रखें
फ्री में मिलने वाली चीजें जहाँ तक हो सके डाऊनलोड ना करें या इससे बचें
ज्यादातर फ्रीवेयर फ्री नही होते, इसके साथ कुछ स्पाईवेयर बंडल होते हैं। अगर फिर भी आपको कुछ फ्री में डाउनलोड करना ही माँगता है तो उसे किसी ट्रस्टेड साईट से करें। ऐसी ही एक साईट है download.com, ये इन फ्रीवेयर को अपने सिस्टम पर टेस्ट करते रहते हैं और उन फ्रीवेयर के डाउनलोड लिंक के साथ इस बात को बताते भी हैं।

दूसरा, चाहे कुछ भी हो जाये हमेशा फ्री में मिलने वाले स्क्रीनसेवर डाउनलोड करने से बचें, ये दिखने में कितने ही लुभावने क्यों ना हो लेकिन इनकी .scr फाईल में आफत का सारा सामान लिपटा होता है।
कंप्यूटर का फायरवॉल हमेशा आन (एक्टिव) रखें
अगर आपके सिस्टम में कोई एंटीवायरस इंस्टॉल है तो उसका फायरवॉल एक्टिव रहता है लेकिन अगर नही है और आपके सिस्टम में विंडोज इंस्टॉल है तो उसका फायरवॉल एक्टिव करके रखें (कंट्रोल पैनल में जाकर विंडोज फायरवॉल पर डबल क्लिक करके खुलने वाली विंडो में आप ये आप्शन सेट कर सकते हैं)। अगर आपके पास DSL या केबल है तो उसके साथ मिले राउटर में हार्डवेयर वाला फायरवॉल होता है जो सोफ्टवेयर वाले से ज्यादा दमदार होता है।

अपने सिस्टम को हमेशा अपटूडेट रखें
अगर आपके सिस्टम में एंटी वायरस या एंटी एडवेयर या एंटी मॉलवेयर कोई भी सोफ्टवेयर इंस्टॉल है तो समय समय पर उसको अपडेट करते रहें, ये अपडेट उनकी डेफीनेशन फाईल को अपटूडेट रखते हैं जो इन मॉलवेयर को पहचानकर क्लिन करने जरूरी होती है।

अगर आपके पास ऐसे सोफ्टवेयर हैं तो हफ्ते दो हफ्ते में इन्हें चलाकर जरूर देखें, चाहे तो इसे उस वक्त के लिये schedule करके रखें जब आप कंप्यूटर यूज में नही लाते (ध्यान रहे उस वक्त आपका कंप्यूटर आन हो)।
अपना ओपरेटिंग सिस्टम भी अपटूडेट रखें, इसके लिये आप आटोमेटिक डाउनलोड का आप्शन सलेक्ट करके रखें।ये अपडेट सिस्टम के सिक्योरिटी होलस को फिक्स करते हैं।
उन पॉपअप विज्ञापनों से सावधान रहें जो कहते हैं कि “आपका कंप्यूटर इंफेक्टेड है, इसे स्केन करके ठीक करने के लिये यहाँ क्लिक करें”। ऐसे पॉपअप ये भ्रम देते हैं कि ये माइक्रोसोफ्ट सोफ्टवेयर के ही पॉपअप हैं। ये दरअसल मॉलवेयर या सपाईवेयर होते हैं, ऐसे विंडो को तुरंत क्लोज कर दें।
अब कुछ फटाफट टिप
ओके, वो सब तो ठीक है लेकिन फिर भी स्पाईवेयर आ गया
अब जब ऐसा हो ही गया है तो आपके पास एक ही उपाय है एंटी स्पाईवेयर डाउनलोड करके, उसे चलायें। मैं आपको कुछ ऐसे सोफ्टवेयर बता रहा हूँ जो घर के कंप्यूटर या पर्सनल यूज के लिये फ्री में आते हैं। और इनको बनाने वाली कंपनीज जानी हुई हैं और उनका व्यावसायिक वर्जन फ्री में उपलब्ध नही है।

1. AdAware Personal Edition
ये लावासोफ्ट नामकी कंपनी का प्रोडक्ट है जो एड और स्पाई वेयर को डिटेक्ट और क्लीन करने के काम आता है। इसे मैं काफी समय से उपयोग में ला रहा हूँ। इसमें स्कैन करने के दो तरीके हैं स्मार्ट स्कैन और फुल स्कैन, पहला वाला जल्दी हो जाता है क्योंकि सिर्फ जरूरी चीजें स्कैन करता है जबकि दूसरे आप्शन में टाईम लगता है।

इसे आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं
2. Malwarebytes’ Anti-Malware
ये सोफ्टवेयर ढूँढने की जरूरत मुझे तब पड़ी जब मेरे सिस्टम में कुछ ट्रोजोन आ गये थे और AdAware उन्हें डिटेक्ट नही कर पाया। तब से मैं हमेशा ही इसे यूज करता आ रहा हूँ और ये ट्रोजोन समेत स्पाईवेयर के लिये काफी प्रभावी है। Malware bytes भी पर्सनल यूज के लिये फ्री का एक वर्जन उपलब्ध कराता है।

3. Spybot Search and Destroy
ये एक तीसरा प्रोग्राम है और ये भी फ्री में उपलब्ध होने के साथ साथ कारगर भी है। मैने इसे कभी पर्सनली तो यूज नही किया लेकिन एक दो दोस्तों ने जरूर इसे यूज किया है।
ये एक तीसरा प्रोग्राम है और ये भी फ्री में उपलब्ध होने के साथ साथ कारगर भी है। मैने इसे कभी पर्सनली तो यूज नही किया लेकिन एक दो दोस्तों ने जरूर इसे यूज किया है।
इसे आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं
इन तीनों में अगर रेटिंग करनी हो, तो मैं नीचे दिये गये ओर्डर में इन्हें अपने सिस्टम में रन करूँगा (जहाँ तक है पहले वाले से ही क्लिनिंग हो जानी चाहिये) -
इन्हीं विषय में कुछ पुराने लिंक –
Post a Comment