Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: पहचान की चोरी रोकें
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
पहचान की चोरी रोकें mail चोरों और डकैतों की ही तरह साइबर अपराधियों के पास निजी जानकारी और धन चुराने के कई तरीके होते हैं. जिस तरह आप किसी चो...

पहचान की चोरी रोकें
  • mail
  • चोरों और डकैतों की ही तरह साइबर अपराधियों के पास निजी जानकारी और धन चुराने के कई तरीके होते हैं. जिस तरह आप किसी चोर को अपने घर की चाबी नहीं देंगे, उसी तरह स्वयं को धोखाधड़ी और पहचान की ऑनलाइन चोरी से बचाना सुनिश्चित करें. स्वयं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, पहचान की चोरी से बचाने में सहायता के लिए अपराधियों द्वारा चली जाने वाली सामान्य चालों को समझें. यहां पर कुछ आसान युक्तियां दी गई हैं.


    अगर आप स्वयं की निजी और वित्तीय जानकारी मांगने वाला कोई संदिग्ध ईमेल, तत्काल संदेश या वेबपृष्ठ देखें, तो जवाब न दें

    आपसे आपकी निजी जानकारी मांगने वाले संदेशों अथवा साइटों के प्रति या आपको किसी अपरिचित वेबपृष्ठ पर ले जाने वाले ऐसे संदेशों, जो निम्न में से कोई विवरण मांग रहे हों, के प्रति हमेशा सचेत रहें:
    • उपयोगकर्ता नाम
    • पासवर्ड
    • सामाजिक सुरक्षा संख्‍या
    • बैंक खाता संख्‍याएं
    • PIN (निजी पहचान संख्‍याएं)
    • पूर्ण क्रेडिट कार्ड नंबर
    • आपकी मां का विवाहपूर्व नाम
    • आपका जन्‍मदिन
    ऐसा कोई फ़ॉर्म न भरें या स्क्रीन पर साइन इन न करें, जो संभवतः इन संदेशों से लिंक हो सकते हैं. अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति आपको किसी फ़ॉर्म पर आपकी निजी जानकारी भरने के लिए कहता है, तो प्रलोभित होकर इसे भरना आरंभ न कर दें. भले ही आपने “सबमिट करें“ बटन नहीं दबाया हो, फिर भी आप फ़ॉर्म पर अपना डेटा डालना आरंभ करके संभवतः अपनी जानकारी पहचान चोरी करने वालों को भेज रहे हो सकते हैं.
    अगर आपको किसी परिचित व्यक्ति का संदेश मिलता है लेकिन वह उनके जैसा नहीं लगता, तो हो सकता है कि उनके खाते के साथ उस साइबर अपराधी द्वारा छेड़छाड़ की गई हो, जो आपका धन या जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहा हो – इसलिए जवाब देते समय सावधान रहें. सामान्य चालों में किसी अन्य देश में फंसे होने का दावा करते हुए या यह कहते हुए कि उनका फ़ोन चोरी हो गया है, इसलिए उन्हें कॉल नहीं की जा सकती, तुरंत धन भेजने के लिए कहना शामिल है. यह संदेश आपको किसी फ़ोटो, लेख या वीडियो पर क्लिक करने के लिए भी कह सकता है, जो वास्तव में आपको उस साइट तक ले जाता है, जिससे संभवतः आपकी जानकारी चोरी की जा सकती है - इसलिए क्लिक करने से पहले सोचें!

    अगर आप ईमेल या चैट में किसी लिंक का अनुसरण करते हुए ऐसी साइट पर पहुंच गए हैं, जिस पर आपको विश्वास नहीं है, तो कभी भी अपना पासवर्ड न डालें

    भले ही आपको लगता है कि यह वह साइट है जिस पर आप अपने बैंक की तरह विश्वास करते हैं, फिर भी बुकमार्क का उपयोग करके या सीधे ब्राउज़र में साइट का पता लिखते कर उस साइट पर सीधे जाना बेहतर होगा.

    ईमेल के माध्यम से अपना पासवर्ड न भेजें और इसे अन्यों से साझा न करें

    आपके पासवर्ड, आपके ऑनलाइन खातों और सेवाओं की चाबी होते हैं और अपने ऑफ़लाइन जीवन की ही तरह आपको अपनी चाबियां किसी को देते समय सावधानी बरतनी चाहिए. वैध साइटें और सेवाएं आपसे ईमेल के माध्यम से अपका पासवर्ड नहीं मांगती, इसलिए अगर आपसे ऑनलाइन साइटों के आपके पासवर्ड के अनुरोध प्राप्त करते हैं, तो उनका जवाब न दें.
    क्योंकि आपके पासवर्ड बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए आपको इन्हें दूसरों से साझा करने के निर्णय से पहले ध्यानपूर्वक सोचना चाहिए – दोस्तों और परिवार से भी. जब आप अपना पासवर्ड साझा करते हैं, तो किसी व्यक्ति द्वारा उस जानकारी तक पहुंच प्राप्त करके, जिस तक आप किसी की पहुंच नहीं चाहते हैं, या आपके खाते का उस तरीके से उपयोग करके, जिसकी आप स्वीकृति नहीं देते हैं, आपके खातों का गलत उपयोग होने का जोखिम बढ़ जाता है. उदाहरण के लिए, अगर आप अपना ईमेल पासवर्ड किसी से साझा करते हैं, तो वह व्यक्ति आपके व्यक्तिगत ईमेल पढ़ सकता है, बैंकिंग, सामाजिक साइटों जैसी अन्य ऑनलाइन सेवाओं जिनका आप उपयोग करते हैं, तक पहुंचने के लिए आपके ईमेल खाते का उपयोग करने का प्रयास कर सकता है या आपकी जगह आपके खाते का उपयोग कर सकता है. अंत में, जब आप अपना पासवर्ड किसी से साझा करते हैं, तो इसे सुरक्षित रखने के लिए आपको उनपर निर्भर रहना होगा; वे किसी उद्देश्य से या संयोगवश इसे किसी से साझा कर सकते हैं.

    ऑनलाइन साइन इन करने के लिए कहे जाने पर अधिक सावधानी बरतें

    वेबसाइट से आपके कनेक्शन के बारे में सिग्नल की जांच करें.
    पहले, यह देखने के लिए कि URL वास्तविक दिखता है या नहीं अपने ब्राउज़र का पता बार देखें. आपको यह भी जांच लेना चाहिए कि वेब पता https:// – से आरंभ होता है या नहीं, जो इस बात का सिग्नल देता है कि वेबसाइट से आपका कनेक्शन एन्क्रिप्ट किया गया है और स्नूपिंग तथा छेड़छाड़ करने के प्रति अधिक प्रतिरोधी होता है. अधिक स्पष्ट रूप से यह संकेत देने के लिए कि आपका कनेक्शन एन्क्रिप्ट किया गया है और आप अधिक सुरक्षित रूप से कनेक्ट हैं, कुछ ब्राउज़र पता बार में https:// के साथ एक पैडलॉक आइकन भी शामिल करते हैं.

    Advertisement

    Post a Comment

     
    Top