Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: धोखाधड़ी से बचें
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
धोखाधड़ी से बचें नहीं, आपने शायद लॉटरी नहीं जीती है. आप घर से काम करके इतना नहीं कमा सकते. और वह डील सच नहीं हो सकती. वेब एक बहुत ही बढ़िया स...

धोखाधड़ी से बचें

नहीं, आपने शायद लॉटरी नहीं जीती है. आप घर से काम करके इतना नहीं कमा सकते. और वह डील सच नहीं हो सकती.
वेब एक बहुत ही बढ़िया स्थान हो सकता है, लेकिन यह आवश्यक नहीं है कि सभी जो ऑनलाइन हैं, उनकी भावनाएं अच्छी हों. स्कैम करने वालों को बचने और वेब पर सुरक्षित रहने के तीन सरल तरीके हैं:


उपहार देने वाले अजनबियों से सावधान रहें

अगर आपको कोई संदेश मिलता है, जो किसी वेबसाइट पर जाने वाला लाखवां व्यक्ति होने पर बधाई देता है, किसी सर्वेक्षण को पूरा करने के बदले कोई टेबलेट कंप्यूटर या अन्य पुरस्कार प्रदान करता है या तत्काल आसान तरीके से पैसा कमाने या कोई जॉब देने के लिए प्रोत्साहित करता है, (“घर से बस एक दिन में दो घंटे काम करके तत्काल अमीर बनें!”) तो शायद यह बिलकुल व्यर्थ है. अगर कोई आपको विजेता बताकर आपसे अपनी व्यक्तिगत जानकारी को किसी फ़ॉर्म में भरने को कहता है, तो उसके बहकावे में आकर उसे भरना प्रारंभ न करें. भले ही आपने “सबमिट करें“ बटन नहीं दबाया हो, फिर भी हो सकता है कि आप फ़ॉर्म पर अपना डेटा डालना आरंभ करके अपनी जानकारी स्कैम करने वालों को भेज रहे हों.
अगर आपको किसी परिचित व्यक्ति का संदेश मिलता है लेकिन वह उनके जैसा नहीं लगता, तो हो सकता है कि उनके खाते के साथ उस साइबर अपराधी द्वारा छेड़छाड़ की गई हो, जो आपका धन या जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहा हो – इसलिए जवाब देते समय सावधान रहें. सामान्य चालों में किसी अन्य देश में फंसे होने का दावा करते हुए या यह कहते हुए कि उनका फ़ोन चोरी हो गया है, इसलिए उन्हें कॉल नहीं की जा सकती, तुरंत धन भेजने के लिए कहना शामिल है. यह संदेश आपको कोई फ़ोटो, लेख या वीडियो देखने के लिए ऐसे लिंक पर क्लिक करने के लिए भी कह सकता है, जो वास्तव में आपको उस साइट तक ले जाता है, जिससे संभवतः आपकी जानकारी चोरी की जा सकती है - इसलिए क्लिक करने से पहले सोचें!

अपना शोध करें

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय, विक्रेता के बारे में शोध करें और संदेहास्पद ढंग से कम कीमतों से सावधान रहें, बिलकुल वैसे ही, जैसा आप किसी स्थानीय स्टोर से कुछ खरीदते समय करते हैं. उन ऑनलाइन डील की बारीकी से जांच करें जो सच नहीं लगती हैं. कोई भी नकली सामान खरीदकर धोखा नहीं खाना चाहता है. वे लोग जो सामान्यतः छूट-रहित महंगे उत्पादों या सेवाओं को निःशुल्क या 90% की छूट पर देने का वादा करते हैं, उनमें दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य के होने की संभावना बहुत अधिक होती है. अगर आप Gmail का उपयोग करते हैं, तो आपको आपके स्क्रीन के ऊपर एक चेतावनी दिखाई दे सकती है, अगर आप ईमेल देख रहे हैं, तो हमारा सिस्टम बताता है कि यह एक स्कैम हो सकता है – अगर आप यह चेतावनी देखते हैं, तो उस ईमेल का उत्तर देने से पहले दो बार सोचें.
Google ब्रांड का उपयोग करने वाले स्कैम से सावधान रहें. Google कोई लॉटरी नहीं चलाता है. हम नए कर्मचारियों से प्रशिक्षण शुल्क नहीं लेते हैं – अगर आपको कोई ऐसा ईमेल प्राप्त होता है, जो यह बताता है कि आपको Google द्वारा नियुक्त किया गया है लेकिन प्रारंभ करने से पहले आपको प्रशिक्षण शुल्क देना होगा, तो यह एक धोखाधड़ी है. उन लोगों से सावधान रहें जो Google बटुआ का उपयोग करके कार बेचने का दावा करते हैं. Google ब्रांड का उपयोग करने वाली विभिन्न धोखाधड़ी के बारे में और जानें.

संदेह होने पर सावधान रहें

क्या आपके मन में किसी विज्ञापन या किसी प्रस्ताव को लेकर बुरा विचार है? स्वयं पर विश्वास करें! केवल उन साइटों से उत्पाद खरीदें या विज्ञापनों पर क्लिक करें जो सुरक्षित और विश्वसनीय हैं और जिनकी समीक्षा की जा चुकी है.
कई ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म में विश्वसनीय व्यापारी/विक्रेता प्रोग्राम हैं. इन विक्रेताओं के पास आमतौर पर अपनी प्रोफ़ाइल में स्वीकृति का दृश्यमान स्टैम्प होता है. शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म के दिशानिर्देशों की समीक्षा करके सुनिश्चित करें कि स्टैम्प या प्रमाणपत्र वैध है. अगर प्लेटफ़ॉर्म समान प्रोग्राम प्रदान नहीं करता है, तो समीक्षाओं की संख्या और विक्रेता की समीक्षाओं की गुणवत्ता पर एक दृष्टि डालें.

Advertisement

Post a Comment

 
Top