कॉल करके आ रही है मुसीबत
ट्रिंग-ट्रिंग-ट्रिंग. हैलो, मैं एसबीआई से बोल रहा हूं. आपका एसबीआई में अकाउंट है. आपने अभी तक अपने एटीएम कार्ड के रिन्यूअल के लिए अप्लाई नहीं किया है, तो आज अप्लाई करने की लास्ट डेट है. आप अभी अपने एटीएम कार्ड और अकाउंट का नंबर बताकर इसका ऑनलाइन रिन्यूअल करा सकते हैं. अगर आपने यह अभी नहीं कराया, तो आपका एटीएम कार्ड लैप्स कर जाएगा और आपका अकाउंट क्लोज करके आपका पैसा जब्त कर लिया जाएगा...
ट्यूजडे को यह कॉल सिटी की अदिति के पास आई थी. वह तो अच्छा हुआ कि अदिति ने अपना अकाउंट नंबर नहीं बताया, वरना उसके अकाउंट में रखे लाखों रुपए का सफाया हो जाता. आप भी ऐसी कॉल्स से अलर्ट रहें. आपका चाहे किसी भी बैंक में अकाउंट हो, अगर आपके पास ऐसी कोई कॉल आती है, तो कभी भी धोखे में मत आइएगा. अगर आपने इस कॉल पर भरोसा करके अपना अकाउंट डिटेल और एटीएम कार्ड का नंबर उस कॉल करनेवाले को बता दिया, तो आपको अपने अकाउंट में रखे पैसों से हाथ धोना पड़ेगा. क्योंकि, इस तरह की कॉल्स बैंक वाले नहीं, बल्कि साइबर क्रिमिनल्स कर रहे हैैं.
‘Bank नहीं पूछती password'
एसबीआई के जोनल ऑफिस के चीफ मैनेजर देवाशीष राय कहते हैं- इस तरह की कोई कॉल बैंक की ओर से नहीं की जाती है. बैंक कभी भी किसी अकाउंट होल्डर से उसके अकाउंट का नंबर या उससे जुड़े एटीएम कार्ड का पासवर्ड या पिन नहीं पूछती है. इसलिए, बात चाहे एसबीआई अकाउंट होल्डर की हो या किसी भी बैंक की, कभी भी किसी को भी अपने एटीएम कार्ड का पासवर्ड न बताएं. अगर बैंक का कोई ऑफिशियल भी आपसे पासवर्ड पूछता है, तो उसे कभी न बताएं. इस तरह की फेक फोन कॉल्स की चार कम्प्लेंट्स जोनल ब्रांच में दर्ज की गई हैं. अभी तक हमें इनफॉर्मेशन मिली है कि इस तरह के मामलों में एक क्रिमिनल गैंग काम कर रहा है, जो रांची का नहीं है. कस्टमर्स को अवेयर करने के लिए हम एडवर्टाइजमेंट भी निकाल रहे हैं, ताकि वे किसी तरह के झांसे में न आएं.

Net banking वालों को खतरा
झारखंड पुलिस के साइबर डिफेंस रिसर्च सेंटर (सीडीआरसी) के चीफ टेक्निकल ऑफिसर विनीत कुमार ने बताया कि यूं तो हैकरों के आगे दुनिया का कोई भी अकाउंट 100 परसेंट सेफ नहीं है, लेकिन जो इंटरनेट बैंकिंग के जरिए ट्रांजैक्शंस करते हैं, उनका अकाउंट और ज्यादा खतरे में है. हां, जिनका इंटरनेट बैंकिंग एक्टिव नहीं है, उनको खतरा कम है. इंटरनेट बैंकिंग करनेवालों को खतरा इसलिए ज्यादा है, क्योंकि उनके सारे ट्रांजैक्शंस ऑनलाइन होते हैं और इसमें खतरा ज्यादा है. हालांकि, हैकर्स चाहें, तो ऑफलाइन अकाउंट को भी इंटरनेट बैंकिंग के लिए एक्टिवेट करा सकते हैं और इसकी एसएमएस सर्विस को डिजेबल कर सकते हैं, जिससे आपके अकाउंट से पैसा कब निकल जाएगा, आपको भनक भी नहीं लगेगी.

'जियसÓ से रहें बचकर
फेसबुक पर छह साल पुराना एक वायरस फैला हुआ है. इसका नाम 'जियसÓ है. फेसबुक पर किसी भी सस्पीशियस लिंक पर क्लिक करते ही यह आपके सिस्टम में अपनी जगह बना लेता है. जियस वायरस तब तक आपके सिस्टम में इनएक्टिव रहता है, जब तक उस सिस्टम से किसी बैंक अकाउंट को एक्सेस नहीं किया जाता. बैंक अकाउंट एक्सेस होते ही वायरस यूजर आईडी और पासवर्ड हैक कर लेता है. इंटरनेट सिक्योरिटी फर्म ट्रेंड माइक्रो के अनुसार जियस से जुड़े कई लिंक्स फेसबुक पर तेजी से अपलोड किए जा रहे हैं.

Post a Comment