अपना उपकरण साफ रखें
क्या आपका उपकरण सामान्य से कुछ धीमा चल रहा है? संभवतः यादृच्छिक स्क्रीन पॉप-अप कर रही हैं? क्या आपके बैंक खाते पर अज्ञात शुल्क लगे हैं?
ये कुछ लक्षण हैं जिनके होने पर आपका उपकरण संभवतः मैलवेयर – आपके उपकरण या नेटवर्क को नुकसान पहुंचाने के लिए डिज़ाइन किया गया सॉफ़्टवेयर, से प्रभावित हो सकता है.
अपने ब्राउज़र और ऑपरेटिंग सिस्टम को अद्यतित रखें
अधिकतर ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ़्टवेयर अपग्रेड का समय होने पर आपको सूचित करेंगे – इन संदेशों को अनदेखा न करें और जितनी जल्दी हो सके अपडेट करें. सॉफ़्टवेयर के पुराने संस्करणों में कभी-कभी सुरक्षा समस्याएं हो जाती हैं, जिनका दुरूपयोग अपराधी आपके डेटा तक और आसानी से पहुंचने के लिए कर सकते हैं. आपके द्वारा हर बार प्रारंभ किए जाने पर Google का Chrome ब्राउज़र अपने आप ही नवीनतम संस्करण में अपडेट हो जाता है, ताकि आप किसी अतिरिक्त कार्य के बिना सर्वाधिक अद्यतित सुरक्षा संरक्षण प्राप्त कर सकें.
संगीत, मूवी, फ़ाइलें, ब्राउज़र प्लग-इन या ऐड-ऑन सहित आप जो भी क्लिक और डाउनलोड करते हैं, उसका हमेशा ध्यान रखें
उस पॉप-अप विंडो के प्रति सावधानी बरतें जो आपको सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करने के लिए कहती है या आपके कंप्यूटर की समस्याओं का समाधान करने के बारे में कहती हैं. प्राय ये पॉप-अप दावा करेंगे कि आपका कंप्यूटर प्रभावित हो चुका है और उनका डाउनलोड इस समस्या का समाधान कर सकता है – इन पर विश्वास न करें. विंडो बंद करें और यह सुनिश्चित करें कि आप पॉप-अप विंडो में क्लिक न करें. अज्ञात प्रकार की फ़ाइलें न खोलें या अगर आप फ़ाइल खोलने के लिए कहने वाले अपरिचित ब्राउज़र संकेत या चेतावनियां देखते हैं, तो उन्हें न खोलें. कभी-कभी मैलवेयर आपको पृष्ठ पर आने पर उसे छोड़ने से रोक सकते हैं, उदाहरण के लिए बार-बार कोई डाउनलोड संकेत खोलकर. अगर ऐसा होता है, तो अपना ब्राउज़र बंद करने के लिए अपने कंप्यूटर के कार्य प्रंबधक या गतिविधि मॉनिटर का उपयोग करें.
संदेह होने पर, महत्वपूर्ण साइटों के लिए विश्वसनीय बुकमार्क का उपयोग करें, साइट पर नेविगेट करने के लिए अपने खोज इंजन का उपयोग करें या सीधे अपने ब्राउज़र में साइट का पता लिखें. आपको यह भी देखना चाहिए कि वेब पता https:// – से आरंभ होता है या नहीं - जो यह संकेत देता है कि वेबसाइट से आपका कनेक्शन एन्क्रिप्ट किया गया है और तांक-झांक या छेड़छाड़ करने के प्रति अधिक प्रतिरोधी है.
सॉफ़्टवेयर इंस्टॉल करते समय सुनिश्चित करें कि आप किसी विश्वसनीय स्रोत से सॉफ़्टवेयर प्राप्त कर रहे हैं
कुछ प्रोग्राम मैलवेयर को उनके इंस्टॉलेशन प्रोसेस के भाग के रूप में बंडल करते हैं. डाउनलोड आरंभ करने से पहले यहां पर कुछ सरल चरण दिए गए हैं, जिनका पालन आप अपने पसंदीदा सॉफ़्टवेयर के साथ मैलवेयर डाउनलोड करने के जोखिम को कम करने में सहायता के लिए कर सकते हैं.
स्टोर की प्रतिष्ठा देखें – क्या यह अपरिचित तृतीय-पक्ष डेवलपर साइट के विपरीत आपके फ़ोन या ब्राउज़र में अंतर्निर्मित app store की तरह कोई आधिकारिक स्रोत है? यह देखकर कि दूसरों ने इसके बारे में पूर्व में क्या कहा है, आप डेवलपर की ख्याति भी जांच सकते हैं. विशिष्ट डाउनलोड के बारे में ऑनलाइन समीक्षा या टिप्पणियां देखें. अगर आप देखते हैं कि कई लोगों ने इसे पसंद नहीं किया या उनका अनुभव खराब था, तो आप संभवतः इसे स्वयं भी डाउनलोड नहीं करना चाहेंगे.
अगर आप अपने डाउनलोड के बाद कुछ संदिग्ध महसूस करते हैं - जैसे कि कंप्यूटर का बहुत धीमा होना, अनपेक्षित पॉप-अप या संदेश या अपरिचित बिलिंग शुल्क - तो सॉफ़्टवेयर को तुरंत अनइंस्टॉल करें और यह सुनिश्चित करें कि आपका एंटी-वायरस चल रहा है और अद्यतित है.
अगर आप किसी ऐसी वेबसाइट पर जाने की कोशिश करते हैं जो मैलवेयर होस्ट करने के लिए संदिग्ध है, तो कई ब्राउज़र आपको इसकी चेतावनी देंगे. अगर आपको यह चेतावनी मिलती है कि जिस साइट पर आप जाना चाहते हैं, वह संभवतः सुरक्षित नहीं है, तो URL देखें और इस पर ध्यानपूर्वक विचार करें कि आप साइट पर जाना चाहते हैं या नहीं. अगर आप साइट पर पहले गए हों तब भी हो सकता है कि आपके द्वारा अंतिम बार साइट पर जाने के बाद अपराधियों ने साइट से छेड़छाड़ की हो, इसलिए जब तक साइट के स्वामी द्वारा इसे साफ नहीं कर दिया जाता तब तक संभवतः यह सुरक्षित नहीं हो.
अगर आपका कंप्यूटर मैलवेयर से प्रभावित है, तो जितनी जल्दी हो सके इसे निकाल दें
आपके कंप्यूटर को साफ करने का एक तरीका है यह कि कम से कम एक और आदर्श रूप से कुछ उच्च गुणवत्ता वाले एंटी-वायरस उत्पादों से इसे स्कैन करना. हम उनके प्रोग्राम के प्रभाव की पुष्टि नहीं कर सकते, लेकिन इनमें से किसी के भी नवीनतम संस्करण का प्रयास करने से प्रायः प्रभाव पड़ता है. आप av-comparatives.org साइट का उपयोग अन्य एंटी-वायरस सॉफ़्टवेयर ढूंढने और परीक्षा परिणामों की समीक्षा करने के लिए कर सकते हैं.
Post a Comment