ऑनलाइन फ्रॉड
सतर्कता ही सबसे कारगर बचाव
ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों से निपटना और लेनदेन को सुरक्षित बनाना बैंकों और ग्राहकों के लिए एक चुनौती है। बैंकों के साथ-साथ ग्राहक भी छोटी-मोटी सावधानियां बरतें, तो ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने में काफी मदद मिलेगी। ग्राहकों के लिए सुरक्षा का पहला कदम है सतर्क रहना। ऑनलाइन लेनदेन में ग्राहकों को हमेशा सतर्कता रखनी चाहिए और बैंकों द्वारा बताए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए। बैंक ऑनलाइन धोखाधड़ी रोकने के लिए अपने स्तर पर लेनदेन सुरक्षित सर्वर पर सुनिश्चित कराने, बहुस्तरीय प्रमाणीकरण व्यवस्था जैसे कई तरह के सुरक्षा उपाय अपना रहे हैं।
अधिकांश वित्तीय (बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड ) धोखाधड़ी फिशिंग से शुरू होती है। इसमें बैंक, लोकप्रिय शॉपिंग वेबसाइट आदि के नाम से ईमेल भेजे जाते हैं और ग्राहकों से निजी जानकारी मांगी जाती है। फिशिंग ई मेल में आमतौर पर ई मेल पर ही या तो गोपनीय विवरण दर्ज कराते हैं या आपसे दिए गए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहते हैं, जो आपको वास्तविक बैंक की तरह एक दूसरी वेबसाइट पर ले जाता है। जिस पर आपसे यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाता है। अर्थात, इंटरनेट बैंकिंग खातों तक पहुंच पाने के लिए धोखेबाज ई मेल फिशिंग, विशिंग (आवाज द्वारा फोन पर फिशिंग) और एसएमएस का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आम तौर पर मोबाइल नंबर, लॉग-इन आईडी, पासवर्ड, डेबिट कार्ड के विवरण, सीवीवी, जन्म तिथि, मां का प्रथम नाम आदि शामिल होते हैं। यह ध्यान रहे कि बैंक शायद ही कभी ऐसी जानकारी फोन पर मांगते हों इसलिए अज्ञात स्रोतों से आए ई मेल, फोन और एसएमएस के बारे में सतर्क रहना चाहिए।
उपभोक्ता के लिए यह अत्यंत जरूरी है कि वह किसी प्रतिष्ठित कंपनी से ही एंटी वायरस खरीदें और इसे अपने सभी उपकरणों जैसे- लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट पर इंस्टॉल कर लें। इससे भी महत्वपूर्ण बात है कि एंटी वायरस सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी द्वारा भेजे जाने वाले अपडेट्स को डाउनलोड कर नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट करते रहें। अपने ऑपरेटिंग सिस्टम की वेबसाइट पर भी अपडेट्स और सुरक्षा पैचेज देखते रहें। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि आपके उपकरण पर कोई भी माल वेयर या स्पाई वेयर इंस्टाल न हो पाए। आपके इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग के प्वाइंट ऑफ एक्सेस जैसे वाई-फाई व ब्लूटूथ भी मजबूत पासवर्ड से सुरक्षित होने चाहिए।
ऑनलाइन बैंकिंग ग्राहक को मजबूत पासवर्ड बनाना चाहिए। यह धोखाधड़ी से बचने का सरल और सबसे प्रभावी कदम है। उपभोक्ता को कम से कम आठ डिजिट का पासवर्ड रखना चाहिए, जिसमें अल्फा-न्यूमेरिक और विशेष कैरेक्टर भी शामिल हों। अपने पासवर्ड में जन्म की तारीख जैसी सामान्य जानकारी का उपयोग करने से बचें। 60 दिनों में अपने पासवर्ड को बदलते रहें। इसके अलावा अपना लॉग-इन आईडी और पासवर्ड कहीं भी न लिखें।
यदि आपके घर पर वायरलेस राउटर है, तो सुनिश्चित कर लें कि यह लॉक्ड है। आपको साइबर कैफे या किसी साझे कंप्यूटर से अपने इंटरनेट बैंकिंग खाते को एक्सेस करने से बचना चाहिए। यदि आपको किन्हीं अपरिहार्य कारणों से ऐसा करना पड़ता है, तो भविष्य में उपयोग के उद्देश्य से उपयोगकर्ता नाम या पासवर्ड कभी भी इसमें स्टोर न करें। काम हो जाने के बाद लॉग ऑफ करें और कंप्यूटर की कैश मेमोरी जरूर खाली कर दें। हमेशा यह ध्यान रखें कि आपका बैंक या कोई भी प्रतिष्ठित बिजनेस आपको कभी भी ई मेल भेज कर, कॉल कर या एसएमएस से आपको अपना खाता संख्या, पासवर्ड, यूजर नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने के लिए नहीं कहेगा। भले ही इसका विलय हो गया हो या इसका अधिग्रहण कर लिया गया हो।
देश में तेजी से हो रहे इंटरनेट के विस्तार से संचार एवं सूचनाओं तक पहुंच काफी आसान हो गई है। बैंकिंग के क्षेत्र में भी इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल का काफी व्यापक असर हुआ है। आज देश में ग्राहकों के बीच ऑनलाइन बैंकिंग सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है। दूसरी ओर ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि, इस तरह की धोखाधड़ी के मामले पूरे ऑनलाइन लेनदेन की तुलना में काफी कम हैं। फिर भी बैंक अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी से पूरी तरह से सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्राहकों को भी इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि वह ऑनलाइन धोखाधड़ी से अपने लेनदेन को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं।
बैंक और ऑनलाइन स्टोर अपने ग्राहकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए कर रहे हैं पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा संबंधी जानकारियों को लगातार अपडेट करके ग्राहक ऐसे फर्जीवाड़े से खुद को बचा सकते हैं

Post a Comment