Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: कंप्यूटर या सर्वर को लक्षय कर किये गये साईबर अपराध
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
कंप्यूटर या सर्वर को लक्षय कर किये गये साईबर अपराध साईबर अपराधों को मुख्यतः दो श्रेणी में बांटा जा सकता है पहला, जहां कंप्यूटर या सर्वर लक्ष...

कंप्यूटर या सर्वर को लक्षय कर किये गये साईबर अपराध

साईबर अपराधों को मुख्यतः दो श्रेणी में बांटा जा सकता है
  • पहला, जहां कंप्यूटर या सर्वर लक्षय है;
  • दूसरा, जहां कंप्यूटर का प्रयोग अपराध करने के लिये किया जाता है पर उनका लक्षय कंप्यूटर या सर्वर नहीं होता है।  
दूसरे तरह साईबर अपराधों को भी दो तरह से बांटा जा सकता हैं
  • पहला, जो आपकी सम्पति के विरुद्ध हैं;
  • दूसरा यौन और एकांतता से सम्बन्धित हैं।

हांलाकि इन श्रेणियों की सीमायें ठीक प्रकार से परिभाषित नहीं हैं। कुछ अपराध एक से अधिक श्रेणी में भी रखे जा सकते हैं।
 

आज चर्चा करते हैं पहली श्रेणी के अपराधों के बारे में।
 

डिनायल आफ सर्विस (Denial of Service) (DoS)
अलग अलग वेब साइटें, अलग तरह की सेवायें देते हैं। यदि उस वेबसाइट पर बहुत सारी ई-मेल भेज दी जांय या हिट होने लगें, तब उसका कानूनन प्रयोग करने वाले, उसकी सेवायें नही ले पाते हैं। वह बंद हो जाती है। इसे डिनायल आफ सर्विस कहते हैं।

वायरस ( Virus)
कम्यूटर में  वायरस दूषित पेन ड्राइव, या फलॉपी या सीडी लगाने से आ सकते हैं यह किसी ई-मेल से भी मिल सकते हैं। यह आपके कम्पयूटर के डाटा को समाप्त कर सकता है। इसके लिए किसी भी ईमेल के साथ लगे संलग्नक को मत खोलिये, यदि वह किसी आपके जानने वाले व्यक्ति ने न भेजा हो।

वेबसाइट हैकिंग और डाटा की चोरी
कंप्यूटर डाटा भी कॉपीराइट की तरह सुरक्षित होता है। बहुत से कंप्यूटरों, वेबसाइटों में  डाटा गुप्त, या निज़ी, या फिर गोपनीय होता है। वेब साइट या कंप्यूटर को हैक कर इसे  कॉपी या नष्ट करना, इसी श्रेणी में आता है।

Advertisement

Post a Comment

 
Top