Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: जानि‍ए ‪#‎ऑनलाइन_फ्रॉड‬ से बचने के आसान टि‍प्‍स--
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
जानि‍ए  ‪#‎ ऑनलाइन_फ्रॉड‬  से बचने के आसान टि‍प्‍स-- टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा भी बढ़ता जा रहा है साथ ही बढ़ रहा है ऑनलाइन ब...
जानि‍ए ‪#‎ऑनलाइन_फ्रॉड‬ से बचने के आसान टि‍प्‍स--
टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑनलाइन शॉपिंग का दायरा भी बढ़ता जा रहा है साथ ही बढ़ रहा है ऑनलाइन बैंकिंग और ट्रांज़ेक्‍शन का चलन। लेकि‍न इस ऑनलाइन ट्रांज़ेक्‍शन में कई फ्रॉड भी होते हैं। अगर ध्‍यान ना रखा जाए तो पलक झपकते ही आपके अकाउंट की सारी रकम गायब हो सकती है। अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग या नेट बैंकिंग का इस्‍तेमाल करते हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के कुछ आसान टि‍प्‍स।



#1 कुछ अन्य अहम उपाय स्पैम मेल न खोलें
#2 अपरिचित प्रेषकों से आने वाले मेल एसएमएस और फोनकॉल से सावधान रहें जो आपसे गोपनीय जानकारी मांगता हो।
#3 ऑनलाइन लेनदेन में ब्राउजर में सुरक्षित आइकॉन देखें, जैसे ''https:'', यहां एस का अर्थ सेफ है।
#4 नियमित रूप से अपने खाते के स्टेटमेंट की जांच करें।
#5 यदि साइबर कैफे या साझा कंप्यूटर का प्रयोग किया है, तो अपने कंप्यूटर से पासवर्ड बदल दें।
#6 यदि अपने खाते में कोई भी संदिग्ध लेनदेन दिखे तो तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें।
‪#‎नेट_बैंकिंग‬
अगर आप भुगतान नेट बैंकिंग के जरिए कर रहे हैं तो जांच लें कि बैंकिंग username और password बैंक की ही वेबसाइट पर दर्ज करें,� उसके जैसी दिखने वाली किसी अन्य वेबसाइट पर नहीं।
‪#‎क्रेडिटकार्ड‬
क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते समय ज्यादा सावधानी की जरूरत है। आजकल बहुत-सी वेबसाइट्स पर केवल क्रेडिट कार्ड के नंबर और वैधता जानने से भी भुगतान किया जा सकता है, इसे बहुत संभल कर सुरक्षित रखें।
क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने में आपको कई बार EMI की सुविधा मिलती है। अगर इसका प्रयोग कर रहे हैं तो पहले से ही ब्याज दर एवं समय अवधि की जांच कर लें।
‪#‎वॉलेट_पेमेंट्स‬
ये भी एक नए प्रकार का भुगतान माध्यम है। इस्तेमाल करने से पहले आपको इसे अपने प्रीपेड मोबाइल की तरह ही चार्ज करना होता है। अगर आप वॉलेट पेमेंट्स का इस्तेमाल करते हैं तो ये जांच लें कि आपका वॉलेट सिक्योर वेबसाइट पर ही हो। किसी भी तरह के ऑनलाइन भुगतान में वन टाइम पासवर्ड (OTP) का इस्तेमाल करें।
सुरक्षित ऑनलाइन बैंकिंग कैसे करें?
इंटरनेट पर ऑनलाइन बैंकिंग सेवा लेने के साथ ही अपने पैसे को सुरक्षित रखना बहुत ज़रूरी है। आपने ये सुना भी होगा कि इंटरनेट पर किसी की पहचान का इस्तेमाल करके पैसे चुरा लिए गए। इसीलिए सतर्क रहें। अपने पैसे को सुरक्षित रखने के कुछ उपाय इस तरह हैं।
सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के नुस्खे
पासवर्ड और पिन नंबर संभालकर रखें
पासवर्ड और पिन नंबर बहुत संभालकर रखें। ये बहुत ही पर्सनल या निजी जानकारी है, और इनकी जानकारी किसी को भी ना दें।
ऐसा पासवर्ड चुने जिसमें अंकों के अलावा अपर और लोअर केस के अक्षर भी शामिल हो। इन सबके मेलजोल से बना पासवर्ड मजबूत होगा। पासवर्ड को लिखने से बेहतर है कि इसे याद कर लें।
बैंक कभी आपसे ई-मेल के जरिए निजी या पर्सनल जानकारी नही मांगता (जैसे पासवर्ड या पर्सनल आईडेंटिफिकेशन नंबर) इसीलिए ऐसे ईमेल का जवाब कभी ना दें।
संदेहजनक ईमेल का जवाब ना दें
कभी-कभी ये तय करना मुश्किल हो जाता है कि ये वास्तविक मेल है या नकली (fake). ऐसी स्थिति में सुरक्षित रहने के तरीके पढ़िए -
आप उन लोगों के सामने अपना ई-मेल नहीं खोले जिन्हें आप नहीं जानते हैं।
ई-मेल पर जब आपसे कोई निजी जानकारी मांगे तो ना दे। निजी जानकारी मांगने वाली लिंक पर कभी क्लिक न करें।
किसी व्यक्ति या संस्था की ओर से भेजे गए ऐसे अटैचमेंट या फाइल को ना खोलें जिन्हें आप नहीं जानते। आम तौर पर बेहतरीन नौकरी या बेशुमार दौलत का लालच देते हुए ऐसे ईमेल भेजे जाते हैं, जिनके अटैचमेंट में वायरस होते हैं।
हैकर्स या वो लोग जो आपकी निजी जानकारी चुराना चाहते हैं, वे अक्सर ऐसा ईमेल लिखकर भेजते हैं जो लगभग वास्तविक लगता है। इस तरह ई-मेल के जरिए संपर्क करके वो आपको एक नकली वेबसाइट (fake website) पर ले आएंगे। अपनी निजी जानकारी ऐसी गलत या ख़तरनाक साइट पर डालने से बचें। सावधानी के लिए वेब एड्रेस खुद ही टाइप करें।
आपका बैंक आपको एक वर्चुअल कीबोर्ड की सुविधा देगा जिसमें हर बार लॉग इन करने पर आपकी कीबोर्ड कीज़ बदल जाती है, जिससे उसकी हैकिंग नामुमकिन हो जाती है।
आपका इंटरनेट ब्राउजर आपसे फिर पासवर्ड पूछ सकता है, हमेंशा नो या ‘नहीं’ पर क्लिक करें, क्योंकि यदि कंप्यूटर के जरिए आपका पासवर्ड स्टोर हो गया तो हैकर्स आसानी से आपका नंबर जान सकते है।

Advertisement

Post a Comment

 
Top