सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स
जहां ऑनलाइन बैंकिंग ने लोगों की जिंदगी आसान कर दी है, वहीं कुछ लोग इसके साइड इफैक्ट्स मसलन फ्रॉड का शिकार भी हो रहे हैं। ई-बैंकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए अपनाएं यह 7 आसान टिप्स-
जहां ऑनलाइन बैंकिंग ने लोगों की जिंदगी आसान कर दी है, वहीं कुछ लोग इसके साइड इफैक्ट्स मसलन फ्रॉड का शिकार भी हो रहे हैं। ई-बैंकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए अपनाएं यह 7 आसान टिप्स-
1. पासवर्ड हो पेचीदा - अक्सर लोग पासवर्ड याद रखने के लिए अपना फोन नंबर या जन्म तिथी या किसी करीबी करीबी के नाम को पासवर्ड बना लेते हैं। ऎसा न करें। अपने पासवर्ड को पेचीदा रखें। हो सके तो इसे अल्फा-न्यूमेरिक रखें और समय समय पर इसे बदलते रहें।
2. अपडेट रखें ब्राउजर - सबसे अहम है कि आप अपने कंप्यूटर पर विंडोज ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन के साथ अपडेट रखें। हमेशा अपडेटेड एंटी-वायरस और एंटी-स्पायवेर टूल्स का इस्तेमाल करें।
3. पब्लिक कंप्यूटर न करें नेट बैंकिंग - पब्लिक कंप्यूटर पर इंटरनेट का इस्तेमाल न करेंखास कर इस पर ई-बैंकिंग करने से बचें। फिर भी कभी मजबूरन ऎसा करना पड़े तो कंप्यूटर से कैचे, ब्राउजिंग हिस्ट्री और सभी टेम्प्रेरी फाइल्स डिलीट करना न भूलें। यहां तक कि वाई-फाई का इस्तेमाल भी रिस्की है, खासकर जहां मुफ्त वाई-फाई की सुविधा हो, वहां तो ई-बैंकिंग न ही करें।
4. लास्ट लॉग इन - अपनी बैंक वेबसाइट के लास्ट लॉग्ड इन पैनल पर नजर रखें। इससे कोई भी गड़बड़ फट से अपकी पकड़ में आ सकती है।
5. एक जैसा पासवर्ड- अगर आप एक से ज्यादा बैंक के अकाउंट पर ऑनलाइन बैंकिंग करते हैं तो सभी अकाउंट्स का पासवर्ड एक सा न रखें। इससे सारे अकाउंट एक ही समय पर हैक होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
6. मोबाइल नंबर अपडेशन - अपने बैंक को अपना मोबाइल नंबर और अपना पता जरूर नोट करवाएं और मोबाइल अलर्ट का ऑप्शन जरूर चुनें। इससे जब भी अपके खाते से पैस निकलेगा या डाला जाएगा तो आपको तुरंत मैसेज मिल जाएगा।
7. ऑटो-कंप्लीट - अगर सिक्यॉर वेबसाइट के साइन इन पेज पर आपका लॉगइन आईडी और पासवर्ड अपने आप नजर आ रहा है तो ऑटो कंप्लीट फंक्शन को डिसएबल करें। इससे आपकी यह तमाम जानकारी ज्यादा सुरक्षित हो सकेगी।
Post a Comment