Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: मैलवेयर से अपने को सुरक्षित रखें
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
मैलवेयर से अपने को सुरक्षित रखें हम इस बात पर भरोसा करना चाहते हैं कि इंटरनेट हर व्यक्ति के लिए एक सुरक्षित और ईमानदारीपूर्ण स्थान है, लेकिन...

मैलवेयर से अपने को सुरक्षित रखें

हम इस बात पर भरोसा करना चाहते हैं कि इंटरनेट हर व्यक्ति के लिए एक सुरक्षित और ईमानदारीपूर्ण स्थान है, लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं कि ऑनलाइन अपराधी और हैकर वहां घात लगा कर समस्या पैदा करने के प्रयास में जुटे हैं. उनके द्वारा समस्या पैदा करने का एक तरीका मैलवेयर फैलाना है. मैलवेयर क्या है, यह कैसे फैलता है तथा इससे कैसे बचा जा सकता है, यह जानकर आप इससे बच सकते हैं.


मैलवेयर क्या है?

"मैलवेयर" कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया जाने वाला एक प्रकार का सॉफ़्टवेयर है. मैलवेयर आपके कंप्यूटर से संवेदनशील जानकारी चुरा सकता है, धीरे-धीरे आपके कंप्यूटर को धीमा कर सकता है या आपकी जानकारी के बिना आपके ईमेल खाते से जाली ईमेल भी भेज सकता है. यहां पर मैलवेयर के कुछ सामान्य प्रकार दिए गए हैं, जिनके बारे में संभवतः आपने सुना होगा:
  • वायरस: एक हानिकारक कंप्यूटर प्रोग्राम है, जो स्वयं की कॉपी बनाकर किसी कंप्यूटर को संक्रमित कर सकता है.
  • वर्म: एक दुर्भावनापूर्ण कंप्यूटर प्रोग्राम है, जो किसी नेटवर्क के माध्यम से दूसरे कंप्यूटर पर अपनी कॉपी भेजता है.
  • स्पायवेयर: लोगों की जानकारी के बिना उनकी जानकारी संग्रहीत करने वाला मैलवेयर.
  • ऐडवेयर: कंप्यूटर पर स्वतः विज्ञापन चलाने, दिखाने या डाउनलोड करने वाला सॉफ़्टवेयर.
  • ट्रॉजन हॉर्स: एक ऐसा हानिकारक प्रोग्राम जो उपयोगी ऐप्लिकेशन जैसा दिखता है, लेकिन यह आपके कंप्यूटर को नुकसान पहुंचाता है या इंस्टॉल किए जाने के बाद आपकी जानकारी की चोरी करता है.

मैलवेयर कैसे फैलता है

मैलवेयर कई अलग-अलग तरीकों से आपके कंप्यूटर तक पहुंच सकता है. यहां कुछ उदाहरण दिए गए हैं:
  • इंटरनेट से ऐसा निःशुल्क सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करना, जिसमें गुप्त रूप से मैलवेयर शामिल है
  • ऐसा वैध सॉफ़्टवेयर डाउनलोड करना, जिसमें गुप्त रूप से मैलवेयर शामिल है
  • मैलवेयर द्वारा संक्रमित वेबसाइट पर जाना
  • मैलवेयर डाउनलोड आरंभ करने वाले किसी जाली त्रुटि संदेश या पॉप-अप विंडो पर क्लिक करना.
  • मैलवेयर वाला कोई ईमेल अनुलग्नक खोलना
मैलवेयर कई अलग-अलग तरीकों से फैल सकता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आप उसे रोकने में अक्षम हैं. अब जबकि आप जान चुके हैं कि मैलवेयर क्या है और यह क्या कर सकता है तो आइए ऐसे कुछ व्यावहारिक कदमों के बारे में जानते है, जो आप खुद को सुरक्षित रखने के लिए उठा सकते हैं.

मैलवेयर से कैसे बचें

Advertisement

Post a Comment

 
Top