फेसबुक ने अपने मैसेंजर एप को वेबसाइट का रूप देने के बाद अब एक नई पहल शुरु की है जिसका मकसद मार्केंट में पहले से मौजूद वीडियो कॉलिंग सर्विसेज को कड़ी टक्कर देना है। फेसबुक ने सोमवार को अपने मैसेंजर फोन एप में फ्री वीडियो कॉलिंग फीचर शुरु कर दिया। दरअसल कंपनी अपनी मोबाइल मैसेजिंग सर्विस को एक फुल फीचर्ड प्लेटफॉर्म के अन्दर बदलना चाहती है, ताकि अपने सोशल नेटवर्क के 1.4 बिलियन यूजर्स के साथ मोबाइल मैसेजिंग सर्विस प्लेटफॉर्म के द्वारा भी जुड़ सके। मैसेंजर के 600 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स को अब फ्री वीडियो कॉलिंग की सुविधा मुहैया कराने के लिए, स्क्रीन के ऊपर सीधी ओर एक वीडियो आइकन बनाया गया है। इसी साल पहले, मैसेंजर ने कंप्यूटर्स के बीच में वॉयस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी शुरु की थी। मैसेंजर, माइक्रोसॉफ्ट के स्काईप, एपल के फेसटाइम और गूगल के हैंगआउट के साथ मुकाबला करने जा रहा है, इन सभी में मोबाइल डिवाइस और कंप्यूटर के बीच वीडियो कॉलिंग की सुविधा है। यूएस टेक्नोलॉजी रिसर्च एंड एडवाइजरी फर्म के रिसर्च डायरेक्टर ने कहा कि मुख्य फेसबुक एप के अतिरिक्त मैसेंजर में वीडियो कॉलिंग को जोडऩे का मकसद लोगों को वास्तव में एक-दूसरे के करीब लाने वाला एप बनाना है। वीडियो कॉलिंग एपल के आइओएस और गूगल के एंड्रायड मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेल्जियम, कनाडा, क्रोआटिया, डेनमार्क, फ्रांस, ग्रीस, आयरलैंड, लोस, लिथुआनिया, मैक्सिको, नाइजीरिया, नॉरवे, ओमान, पोलैंड, पुर्तगाल,यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स में उपलब्ध होगी। फेसबुक ने बताया कि अन्य देशों को अगले कुछ महीनों में शामिल कर लिया जाएगा। फेसबुक पर कर सकेंगे फोन की तरह बात
Home
»
acebook-messenger-take-on-skype
»
social media
» अपने नए वीडियो कॉलिंग फीचर के साथ फेसबुक मैसेंजर देगा स्काईप और हैंगआउट को टक्कर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post a Comment