Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: इंटरनेट से यूं हो जाएं छू-मंतर
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
वेबसाइट्स और सर्च इंजन से अपनी प्रोफाइल या पोस्ट्स डिलीट करने की आपके पास कई वजह हो सकती हैं।  किस तरह से आप ऐसा कर सकते हैं  : फेसबुक : रिम...
वेबसाइट्स और सर्च इंजन से अपनी प्रोफाइल या पोस्ट्स डिलीट करने की आपके पास कई वजह हो सकती हैं।  किस तरह से आप ऐसा कर सकते हैं 
:फेसबुक : रिमूव पोस्ट्स
ड्रॉप-डाउन मेन्यू से डिलीट बटन चुनें। अगर आप किसी और की पोस्ट को डिलीट करना चाहते हैं तो एक रिमूवल रिक्वेस्ट काम कर सकती है। अगर नहीं तो इसे रिपोर्ट करें। पॉप-अप बॉक्स आपको बताएगा कि आगे क्या करना है।

फेसबुक : डिलीट अकाउंट
आप अपने अकाउंट को सेटिंग्स > सिक्यॉरिटी पर जाकर डी-एक्टिवेट कर सकते हैं। यह आपके प्रोफाइल को दूसरों से हाइड कर देता है। अगर आप वापस जुड़ना चाहते हैं, तो आप उसी यूजरनेम और पासवर्ड से इसे फिर से एक्टिवेट कर सकते हैं। अपने अकाउंट को डिलीट करने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरिए। आप डिलीट करने से पहले सभी कंटेंट को डाउनलोड कर सकते हैं। अपने अकाउंट पर लॉगइन करें और www.facebook.com/help/delete_ account खोलें।
लिंक्डइन : डिलीट अकाउंट
लिंक्डइन पर साइन-इन करें। अपनी प्रोफाइल इमेज पर क्लिक करें। प्राइवेसी एंड सेटिंग्स पर जाएं और अकाउंट पर क्लिक करें। सीधे हाथ की तरफ आपको 'क्लोज योर अकाउंट' मिलेगा। आपको अकाउंट बंद करने के लिए एक वजह बतानी होगी।
गूगल
गूगल अकाउंट आपको कई तरह की सर्विसेज देता है। आपके अकाउंट को डिलीट कर दिए जाने के बाद पेड ऐप से संबंधित सभी जानकारी हट जाती है और आपको इन्हें फिर से खरीदना पड़ता है। अकाउंट रिमूव करने के लिए http://accounts. google.com पर जाएं और अकाउंट मैनेजमेंट सेक्शन पर जाएं। यहां पर या तो आप गूगल+ प्रोफाइल को डिलीट कर सकते हैं या फिर पूरा अकाउंट ही हटा सकते हैं।
ट्विटर

अपने ट्वीट्स को करें डिलीट : अपने अकाउंट पर साइन इन करें। आपको हर ट्वीट के पास डिलीट बटन मिलेगा। इसके जरिए आप ट्वीट्स डिलीट कर सकते हैं।

अकाउंट डिलीट करना :www.twitter.com/settings/account पर जाएं और अकाउंट पर साइन-इन करें। डी-एक्टिवेट माय अकाउंट बटन पर क्लिक करें और फिर डी-एक्टिवेशन बटन पर क्लिक करें। ट्विटर पहले 30 दिन के लिए आपके अकाउंट को डिसेबल करता है। बाद में यह हमेशा के लिए हट जाता है।सर्च इंजन

सर्च रिजल्ट्स को रिलूव करना थोड़ा पेचीदा है। सर्च इंजन आपको अलग-अलग साइट्स के कंटेंट तक ले जाते हैं। ऐसे में अगर आप किसी सर्च रिजल्ट को रिमूव कर भी देते हैं, तब भी वेबसाइट पर कंटेंट रहता है। इस कंटेंट को गीगाब्लास्ट जैसे दूसरे इंजन्स की मदद से ढूंढ़ा जा सकता है। हालांकि, गूगल ऐसे पेज और टिप्स ऑफर करता है जो बताते हैं कि अनचाहे सर्च रिजल्ट्स, फोटो और अन्य निजी जानकारियों को कैसे हटा सकते हैं।

गूगल का सेक्शन 'मैनेज यॉर ऑनलाइन रेप्युटेशन' आपको गाइड करेगा। बिंग के केस में, आप 'बिंग कंटेंट रिमूवल टूल' को सर्च कर सकते हैं। वहीं, याहू आपको इसके लिए एक ऑनलाइन फॉर्म देता है।

आपको गायब करने में मदद करेंगी ये साइट्स

अकाउंटकिलर.कॉम

www.accountkiller.com पर आपको सिलसिलेवार तरीके से यह जानकारी मिलती है कि ब्लॉग्स, वेबसाइट्स और नेटवर्क्स से आप किस तरह से अपने अकाउंट्स और पब्लिक प्रोफाइल को रिमूव कर सकते हैं। यह साइट आपको एक लिंक देती है जो या तो अकाउंट डिलीट करने के बारे में ज्यादा जानकारी देता है या फिर आपको डिलीट अकाउंट बटन पर भेज देता है। यह मुफ्त है और आपको साइन-अप करने की भी जरूरत नहीं होती।

जस्टडिलीट.मी

आप वर्षों से कई वेबसाइट्स पर रजिस्टर्ड होंगे। ऐसे में www.justdelete.me पर जाइए, और आपको पता चलेगा कि अपने अकाउंट्स को डिलीट करना कितना कठिन है। ग्रीन लेबल वाली सबसे आसान, रेड वाली हार्ड और ब्लैक लेबल वाली अकाउंट्स साइट्स को डिलीट नहीं किया जा सकता है। इसमें एक टूल है फेक आइडेंटिटी जनरेटर - यह खासतौर पर रैंडम वेबसाइट्स के लिए उपयोगी है जिनके लिए बर्थडेट, ऐड्रेस और यूजर की अन्य जानकारियों की जरूरत होती है।





Advertisement

Post a Comment

 
Top