Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: मनमानी पर लॉक होगा टि्वटर अकाउंट
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
अपने उपभोक्ताओं को अभिव्यक्ति का सुरक्षित मंच उपलब्ध कराने के मकसद से सोशल साइट  टि्वटर  ने प्रतिबंधित सामग्री और धमकी भरे पोस्ट से संबंधित ...
अपने उपभोक्ताओं को अभिव्यक्ति का सुरक्षित मंच उपलब्ध कराने के मकसद से सोशल साइट टि्वटर ने प्रतिबंधित सामग्री और धमकी भरे पोस्ट से संबंधित नीतियों में बदलाव किए हैं। हालिया बदलावों के मद्देनजर आपत्तिजनक व प्रतिबंधित पोस्ट को टि्वटर स्वत: ही डिलीट कर देगी। साथ ही पोस्ट डालने वालों के अकाउंट अस्थायी रूप से लॉक कर दिए जाएंगे।
पिछले कुछ दिनों से सोशल साइट अपने सिक्योरिटी फीचर्स में लगातार इजाफा कर रही है। इसी क्रम में अब यूजर्स अप्रत्यक्ष रूप से दी गई धमकी की शिकायत भी कर पाएंगे। इतना ही नहीं, अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों के अकाउंट अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिए जाएंगे और इन्हें तब तक खोला नहीं जाएगा जब तक वे अपना मोबाइल नंबर इसमें दर्ज नहीं करते। इस तरह के पोस्ट को सोशल साइट पर मौजूद यूजर्स देख पाएं इससे पहले ही सोशल साइट द्वारा इसे डिलीट कर दिया जाएगा।
सोशल साइट में किये जा रहे बदलाव के संबंध में टि्वटर के प्रोडक्ट मैनेजमेंट निदेशक श्रेयस दोषी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि यूजर्स सुरक्षित तरीके से खुद को अभिव्यक्त कर पाएं। अब तक आपत्तिजनक और प्रतिबंधित पोस्ट के संबंध में टि्वटर की पॉलिसी का दायरा काफी सीमित था। इससे कई तरह की आपत्तिजनक सामग्री के संबंध में कार्रवाई करने में दिक्कत आती थी। हालांकि नीतियों में सुधार करके इन्हें अमर्यादित और प्रतिबंधित पोस्ट के संबंध में विस्तृत बनाया गया है। नए बदलावों के तहत टि्वटर के पास कई विकल्प है। उदाहरण के तौर परटि्वटर यूजर्स से आपत्तिजनक पोस्ट हटाने के लिए कह सकती है, उसे इस तरह की हरकत भविष्य में न करने के लिए कहा जाएगा, साथ ही उसे अपना मोबाइल नंबर देने के लिए कहा जाएगा।

Advertisement

Post a Comment

 
Top