Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: भारत का नक्शा: बिहार पिछड़ा, दिल्ली अनसेफ
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
गूगल ऑटोकम्प्लीट के मुताबिक ऐसा होगा भारत का नक्शा रेडिट यूजर कुटनपिल्ला ने करीब आधा घंटा इस बात को जानने में बिताया कि भारतीय अपने देश के ब...

गूगल ऑटोकम्प्लीट के मुताबिक ऐसा होगा भारत का नक्शा

रेडिट यूजर कुटनपिल्ला ने करीब आधा घंटा इस बात को जानने में बिताया कि भारतीय अपने देश के बारे में जानने के लिए गूगल पर क्या-क्या सर्च करते हैं। उसके बाद उन्होंने भारत का एक नक्शा 'इंडिया अकॉर्डिंग टु गूगल ऑटो कमप्लीट (गूगल ऑटो कम्प्लीट के अनुसार भारत का नक्शा)' निकाला और रेडिट पर पोस्ट किया। नीचे देखें पूरा नक्शा:
दरअसल कुटनपिल्ला ने गूगल पर डाला, 'Why is __ state' और आगे गूगल ने उसे ऑटो कम्प्लीट किया। ऑटो कम्प्लीशन में जो शब्द आए, नक्शे पर कुटनपिल्ला ने वे शब्द उतारे।

इसमें मजेदार यह रहा कि लोग असल में गूगल से पूछ रहे हैं, 'बंगाल पूर्व में क्यों है'। कुटनपिल्ला ने यह भी बताया कि हरियाणा और त्रिपुरा को लेकर कोई ऑटो-सजेशन नहीं आए हैं।

जब एक अन्य रेडिट यूजर ने यह चीज़ ट्राई की, तो उसे कई अलग ऑटोकम्प्लीट रेस्पॉन्स मिले। जैसे:
Why is Karnataka - So famous (कर्नाटक इतना मशहूर क्यों है)

Why is Delhi - Called mini India (दिल्ली को मिनी इंडिया क्यों कहते हैं)

Why is Kerala - Densely populated (केरल में जनसंख्या ज्यादा क्यों है)

हमने भी कुछ राज्यों के बारे में जानने की कोशिश की। परिणाम आए:
why is mizoram - famous for

why is odisha - so poor

why is tamil nadu - against hindi

why is punjab - bandh today

why is indore - called mini mumbai

Advertisement

Post a Comment

 
Top