Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: बैंकिंग में भी स्मार्टनेस जरूरी है..
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
हलो मैं .. बैंक के हेड ऑफिस से बोल रहा हूं। आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है उसको फिर से अनब्लॉक करना है , मैं शुरुआत...
हलो मैं ..बैंक के हेड ऑफिस से बोल रहा हूं। आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है उसको फिर से अनब्लॉक करना है, मैं शुरुआत के अंक बता रहा हूं, कृपया आप आखिरी के चार अंक और अपना सीक्रेट पिन कोड बता दें, ताकि आपका एटीएम कार्ड चालू किया जा सके।
नुपुर अपने एटीएम कार्ड और उसके सीक्रेट पिन को सामान्य तरीके से लेती थी उसे लगा कि एटीएम तो उसके पास ही है, उसकी जानकारी में था जब तक एटीएम और पिन दोनों का एक साथ उपयोग न किया जाए, तब तक कोई लेनदेन संभव नहीं है। अत: उसे लगा कि अंक बताने में कोई हर्ज नहीं है। बिना एटीएम कार्ड के कोई क्या दुरुपयोग कर लेगा? उसने एटीएम के आखिरी के अंक तथा सीक्रेट कोड बता दिए। उसके पैरों से जमीन तो तब खिसकी जब थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर उसके खाते से पैसे निकालने की एसएमएस आया।
नुपुर की चूक: बैंक कभी भी किसी ग्राहक से गोपनीय जानकारियां नहीं लेते हैं। नुपुर को अपने खाते के बारे में नहीं बताना चाहिए था।
प्रीति एटीएम के उपयोग की अभ्यस्त है। लगातार एटीएम से ही लेन-देन करती है, पर आज उसके एटीएम से पैसा नहीं निकल रहा है, उसने कई बार ट्राई किया, पर हर बार नतीजा सिफर..। मैडम! लाइए मैं ट्राई करता हूं। एटीएम रूम में खड़े स्मार्ट से लगने वाले अंजान युवक ने जल्दी से अपना हाथ बढ़ाया..। कार्ड को फिर से इन्सर्ट किया पैसा निकल आया। प्रीति को लगा कि चलो उसका काम आसान हो गया। उसने जल्दी से पैसा थामा.. कार्ड खींचा.. बिना आगे के एक्शन को 'कैंसिल' किए जल्दबाजी में एटीएम रूम से निकल गई। अभी वह घर पहुंची भी नहीं थी कि पैसा निकलने के दो एसएमएस उसके मोबाइल पर आए। पैसा उसे एक बार मिला, पर संदेश दो यानी उसके साथ धोखाधड़ी हो चुकी थी। एटीएम में मिले उस स्मार्ट युवक ने उसकी हड़बड़ी का फायदा उठाकर दूसरा लेनदेन कर लिया था।
प्रीति की चूक: एटीएम रूम में लेनदेन करते समय किसी दूसरे व्यक्ति को दाखिल न होने दें और किसी भी स्थिति में अंजान व्यक्ति की कोई सहायता न लें।
सुनीति को उसके ईमेल पर संदेश मिला कि वह लकी है और उसका जैकपॉट निकला है। प्राइज की राशि प्राप्त करने के लिए उसे अपने खाते के बारे में कुछ जरूरी जानकरियां उपलब्ध करानी हैं, उसी के साथ क्लिक करने से उस बैंक की लिंक साइट खुल गई, जहां पर जरूरी जानकारियां भरी जानी थीं। आनलाइन बैंकिंग की जानकारी रखने के बावजूद सुनीति अपने बैंक के असली और नकली वेब पेज को पहचान नहीं सकी और हैकर ने उसके खाते की जानकारी लेकर उसे चूना लगा दिया।




सुनीति ने कर दी चूक: बैंक की अधिकृत साइटें सुरक्षित होती हैं। एचटीटीपीएस देखकर साइट खोलें तथा किसी लिंक के माध्यम से न जाएं। बैंक अपने ग्राहकों से कभी भी खाते से संबंधित गोपनीय जानकरियां नहीं मांगता है।
किसी भी बैंक द्वारा कभी भी ग्राहक के खाते की जानकारी न तो मोबाइल पर मांगी जाती है और न ही ईमेल के द्वारा। इस तरह की जानकारी मांगे जाने पर तत्काल अपनी शाखा से संपर्क करें और उन्हें मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस के साथ एसएमएस संदेश या ईमेल के मैटर की जानकारी दें।
यह सच है कि बिना एटीएम कार्ड और पिन के पैसा नहीं निकल सकता, परंतु आनलाइन लेनदेन हो सकता है।
एटीएम कार्ड अगर ताला है तो पिन तिजोरी के ताले की चाबी है। अगर आपके पास एटीएम कार्ड है तो इन नियमों का पालन करना ही बेहतर होगा।
1. किसी भी हालत में गोपनीय नंबर को कहीं भी लिखकर न रखें। खासतौर पर एटीएम कार्ड या उसको रखने वाली पर्स इत्यादि में।
2. एटीएम कार्ड का उपयोग स्वयं करें कभी भी किसी परिचित या अपरिचित को न दें और न ही पिन बताएं।
X. एटीएम रूम में किसी अजनबी की उपस्थिति में लेनदेन न करें। न ही किसी की सहायता लें। कार्ड इन्सर्ट करने वाली जगह पर यदि कोई डिवाइस लगी हो तो उस एटीएम में लेनदेन न करें और उसकी सूचना दें।
4. एकांत में लगे एटीएम की अपेक्षा खुले या भीड़भाड़ वाले स्थानों में लगे एटीएम का उपयोग करें।
आप दूसरे बैंकों के एटीएम का उपयोग कर सकती हैं, परंतु अपने बैंक के एटीएम के उपयोग में समझदारी है

अपने बचत खाते से पैसा निकालने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए दूसरे बैंकों के एटीएम का भी उपयोग कर सकती हैं, परंतु ऐसा आवश्यक होने पर ही करना चाहिए, क्योंकि दूसरे बैंकों के एटीएम के उपयोग की कुछ सीमाएं हैं, उसके बाद चार्ज लग जाता है और अगर कभी बिना पैसा मिले आपका खाता डेबिट हो जाता है तो रकम वापसी एक ही बैंक का मामला होने के कारण शीघ्रता से हो जाती है।

Advertisement

Post a Comment

 
Top