Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: क्रोम, फायरफॉक्स समेत सारे ब्राउजर हुए हैक!
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
दुनिया में ऎसे-ऎसे हैकर्स बैठे जो बेहद सिक्योर समझे जाने वाले गूगल क्रोम, फायफॉक्स, एक्सप्लोरर तथा सफारी जैसे ब्राउजर्स को एकसाथ हैक कर सबको...
दुनिया में ऎसे-ऎसे हैकर्स बैठे जो बेहद सिक्योर समझे जाने वाले गूगल क्रोम, फायफॉक्स, एक्सप्लोरर तथा सफारी जैसे ब्राउजर्स को एकसाथ हैक कर सबको हैरत में डाल दिया है। हालांकि इन ब्राउजर्स को हैक करने वाले इन हैकर्स इनमें कुछ गड़बड नहीं की है, लेकिन इनकी कमियों को दुनिया के सामने लाकर रख दिया है। इस काम के लिए इन हैकर्स को बड़ा इनाम भी दिया गया है।



पीडब्लूएन2ऑन में दिखाया टेबलेंट-
Pwn2Own एक कॉन्टेस्ट है जिस हर साल आयोजित किया जाता है। इसमें दुनिया के जाने-माने हैकर्स हिस्सा लेते हैं और इंटरनेट से जुड़ी कई वेबसाइट्स, सर्च इंजन और ब्राउजर्स को हैक कर उनकी गड़बडियां सामने लाते हैं। इस साल आयोजित हुए इस कॉन्टेस्ट में हैकर्स ने इन्हीं सभी ब्राउजर्स को हैक कर उनकी गड़बडियां सामने रखी है।

500000�डॉलर�का मिला इनाम-
इस साल गूगल के प्रोजेक्ट जीरो और एचपी के जीरो डे द्वारा वेकूंवर में आयोजित इस कॉन्टेस्ट में मुख्य इंटनेट ब्राउजर्स को हैक कर उनकी गड़बडियां सामने लाने वाले हैकर्स को बतौर इनाम 500000 डॉलर की राशि दी गई है। इन हैकर्स ने विंडोज ओएस में चार, इंटरनेट एक्सप्लोरर में 11, फायरफॉक्स में 3, सफारी ब्राउजर में 2 और गूगल क्रोम में 2 बग ढूंढ निकाले।

Advertisement

Post a Comment

 
Top