Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: एटीएम से की छेड़छाड़ तो बंद होगा शटर
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय (जीटीयू) के विद्यार्थियों सागर खलासी, जय जोशी और जुड़वा बहनों रिचा तथा रीमा गांधी ने "एटीएम थेफ्ट ट्रेकर...
गुजरात तकनीकी विश्वविद्यालय (जीटीयू) के विद्यार्थियों सागर खलासी, जय जोशी और जुड़वा बहनों रिचा तथा रीमा गांधी ने "एटीएम थेफ्ट ट्रेकर" नाम से एक नई तकनीक विकसित की है। इससे एटीएम चोरी की घटनाएं रूकेंगी और यह एटीएम चुराने वाले आरोपितों के विरूद्ध सबूत भी जुटाएगी।



एटीएम के चारों ओर रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटीफायर कार्ड (आरएफआईडी) लगा दिया जाएगा। एक गुप्त कैमरा भी लगाएंगे व अंदर एक माइक्रो चिप जिसे जीपीएस सिस्टम से जोड़ दिया जाएगा। इसकी बदौलत शंकास्पद छेड़छाड़ के वक्त एटीएम के बाहर का शटर खुद गिर जाएगा व सायरन बजने लगेगा। इसके बाद बैंक मैनेजर व संबंधित सुरक्षा अधिकारियों, पुलिस स्टेशनों में आपात संदेश कॉल जाने लगेंगे। इसमें बैटरी भी लगाई जाएगी ताकि कोई एटीएम की पावर केबल काट दे तो भी कैमरा व अन्य सिस्टम काम करते रहें।

सागर बताते हैं कि उनकी इस तकनीक को भारतीय इंटलेक्च्युअल पेटेन्ट भी मिल गया है। वो इस तकनीक को वास्तविक रूप देने में जुटे हैं। इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक रेप प्रिवेंशन रिस्ट बैंड भी विकसित किया है। 

Advertisement

Post a Comment

 
Top