Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: आपके फेसबुक फ्रेंड्स में कौन है फर्जी, बताएगा ये एप
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
फेसबुक पर कई बार आपको बहुत से लोगों की फ्रेंड रि क्वेस्ट आने लगती है, इसमें सबसे बड़ी समस्या फेक प्रोफाइल्स को पहचानने में आती है। ऎसे में ह...
फेसबुक पर कई बार आपको बहुत से लोगों की फ्रेंड रि क्वेस्ट आने लगती है, इसमें सबसे बड़ी समस्या फेक प्रोफाइल्स को पहचानने में आती है। ऎसे में हम आपको एक ऎसी एप के बारे में बताते हैं जो आपकी फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में से फेक फ्रेंड्स छांट देगा। 



इस एप का नाम "फेकऑफ" है, ये एक फेसबुक एप है। ये एप आपकी फ्रेंड लिस्ट को एनालेसिस कर फेक फ्रेंड्स की जानकारी दे देती है। फेक फ्रेंड जानने के लिए ऎसे करें ये एप इस्तेमाल-

इसके लिए सबसे पहले अपनी फेसबुक फ्रेंडलिस्ट में से उन फ्रेंड्स को सलेक्ट करें जिन पर आपको शक है। इसके बाद "फेकऑफ" एप अपनी तकनीक से उन फ्रेंड्स की इनर्फोमेशन एनालेसिस करेगा। एनालेसिस करने के बाद नतीजे के तौर पर उन फ्रेंड्स को 1-10 तक में स्कोर करेगा। इससे आप अंदाजा लगा पाएंगे कि आपकी फ्रेंडलिस्ट में कोई फेक फ्रेंड तो नहीं है। 

ये एप आपके फ्रेंडलिस्ट में नए संदिग्धों के लिए भी एलर्ट और नोटिफिकेशन भेजेगा। साथ ही उनकी फोटोज चैक कर एनालेसिस करके आपको बताएगा कि कहीं संदिग्ध फ्रेंड किसी और की फोटो तो इस्तेमाल नहीं कर रहा है। इसके सबसे अच्छी बात ये है कि आप "फेकऑफ" एप पर जो भी करेंगे, वे बस आप तक ही रहेगा। ये पूरी तरह से एक प्राइवेट एप है।

Advertisement

Post a Comment

 
Top