Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: तापमान बढ़ाने पर हर कंप्यूटर हो सकता है हैक
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
तापमान बढ़ाकर यानी गर्मी की मदद से दुनिया का सबसे सुरक्षित कंप्यूटर भी हैक किया जा सकता है। इस तकनीक से सैन्य तंत्र, क्रेडिट कार्ड के डाटाबे...
तापमान बढ़ाकर यानी गर्मी की मदद से दुनिया का सबसे सुरक्षित कंप्यूटर भी हैक किया जा सकता है। इस तकनीक से सैन्य तंत्र, क्रेडिट कार्ड के डाटाबेस और पावर प्लांट को निशाना बनाया जा सकता है। ऊष्मा उत्सर्जन से न केवल कंप्यूटर के आंकड़ों को फिर प्राप्त किया जा सकता है बल्कि उसे कहीं भी भेजना संभव है। इजराइल की बेन गुरिअन यूनिवर्सिटी के साइबर सुरक्षा शोध केंद्र ने यह खुलासा किया है।

इस शोध को "बिटविस्पर" नाम दिया गया है। उन्होंने वीडियो बनाया है, जिसमें साफ तौर पर दिखाया गया है कि तापमान से कैसे कंप्यूटर को हैक करना संभव है। इसके लिए हैक करने वाले और हैक होने वाले कंप्यूटर का अगल-बगल रखा होना जरूरी है। प्रयोग के दौरान शोधकर्ताओं ने एक खिलौनेनुमा मिसाइल को लॉन्च करने का आदेश तक दे डाला। यानी इस तक नीक के जरिए हैकर ऎसे खतरनाक हैकिंग भी कर सकते हैं।


ऎसे हो सकती है हैकिंग

इस तकनीक के लिए कंप्यूटर के पंखे को चलाने या तेज करने के लिए इस्तेमाल होने वाली थर्मल सेंसर की मदद ली जाती है। यह पंखे किसी मॉलवेयर से आसानी से संक्रमित और नियंत्रित हो सकते हैं। इसके बाद तापमान के उतार-चढ़ाव के जरिए कंप्यूटर के आंकड़ों को पढ़ा और भेजा जा सकता है।

इसकी सुरक्षा में रहते हैं सुरक्षित कंप्यूटर 

शोधकर्ता यूवल इलोविसी के अनुसार, दुनिया के सबसे सुरक्षित कंप्यूटर को इंटरनेट से अलग रखा जाता है। इन्हें उच्च सुरक्षा सेटिंग के बाद ही चलाना संभव होता है। इन्हें एयर गैप कंप्यूटर कहा जाता है। हर देश की सेना और सर्वश्रेष्ठ कंपनियां इस तकनीक पर भरोसा करती हैं।

Advertisement

Post a Comment

 
Top