Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है वॉट्सऐप कॉलिंग!
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
  मोबाइल  फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कई बड़े अपराधियों को पकड़कर केस सुलझाए हैं। हाल ही में वॉट्सऐप कॉलिंग शुरू की गई है। ...
 मोबाइल फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने कई बड़े अपराधियों को पकड़कर केस सुलझाए हैं। हाल ही में वॉट्सऐप कॉलिंग शुरू की गई है। इसमें मोबाइल की लोकेशन तो आती है, लेकिन फोन किसे किया गया और क्या बातचीत की गई, इसका पता लगाना मुश्किल है। इसके चलते अपराधियों द्वारा इसका उपयोग करने की आशंका बढ़ गई है।
वॉट्सऐप का सर्वर अमेरिका में होने के कारण पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां को कॉल डिटेल मिलना मुश्किल होगा। इस कारण सुरक्षा एजेंसियां इसे सुरक्षा के लिए खतरा मान रही है। वॉट्सऐप कॉलिंग के माध्यम से दूसरे देश में बैठा संदिग्ध व्यक्ति देश में संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दे सकता है।
पांच मुख्य बातें
> कॉलिंग रिकॉर्ड नहीं होने के कारण कोई भी रिश्वतखोर रिश्वत के बारे में बात वॉट्सऐप काॅलिंग के माध्यम से करेगा।
> विदेश में बैठे आतंकी भारत में संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों से वॉट्सऐप कॉलिंग के माध्यम से आसानी से बात कर सकेंगे।
> वॉट्पऐप कॉलिंग के लिए साइबर कैफे जाने या कम्प्यूटर की जरूरत नहीं होगी। इससे कहीं भी कोई भी व्यक्ति आसानी से किसी भी वॉट्सऐप नंबर पर बात कर सकेगा।
> इससे सुरक्षा एजेंसियों को टेररिस्ट की संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाएं और उनकी कॉल से मिलने वाले सुराग हासिल करने में कठिनाई होगी।
> अभी तक सुरक्षा एजेंसियों काे देश में मोबाइल फोन संचालित करने वाली कंपनियां जल्दी ही डाटा उपलब्ध करवा देती हैं, लेकिन वॉट्सऐप कॉलिंग का डाटा लेना मुश्किल होगा।
एसएमएस का ट्रेंड किया खत्म 
वॉट्सऐप कॉलिंग सेफ होने के कारण क्रिमिनल चैटिंग, एसएमएस या मेल करने के बजाए वॉट्सऐप कॉलिंग करना ज्यादा सही मान रहे हैं। यह कॉलिंग उनके लिए भी सुविधानजक है, जिन्हें लिखने-पढ़ने में असुविधा होती है। 
सर्वर भारत में लगना जरूरी: साइबर एक्सपर्ट 
साइबर क्राइम के एक्सपर्ट मुकेश चौधरी ने बताया कि वॉट्सऐप संचालित करने वाली कंपनी का सर्वर अमेरिका में होने से डाटा मिलने में काफी समय लगेगा। यदि किसी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को किसी डाटा की कुछ घंटों में जरूरत हो तो समय पर डाटा मिलना मुश्किल हाेगा। इसके लिए सर्वर भारत में लगना जरूरी है।
लीगल पहलुओं की जांच कर रहे हैं 
डीजीपी मनोज भट्ट ने बताया कि वॉट्सऐप कॉलिंग का सर्वर अमेरिका में होने के कारण डाटा मिलने की परेशानी को लेकर विचार किया जा रहा है। साथ ही, इसके लीगल पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement

Post a Comment

 
Top