आए दिन आप खबरों में पढ़ते हैं कि इस सेलिब का ट्वीटर अकाउंट हैक हो गया उस नेता का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया। ये तो रही हाई प्रोफाइल लोगों की बात। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके भी सोशल अकाउंट पर हर वक्त हैकर्स की नजर होती है। ऐसे में ट्विटर और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की बात की जाए तो कुछ आसान सी टिप्स का इस्तेमाल करने पर यूजर्स अपना पासवर्ड हैक होने से बचा सकते हैं।
यूनीक पासवर्ड बनाएं
पासवर्ड मैनेजर जैसे लास्टपास या पासवर्ड सेफ का इस्तेमाल आप एक सुरक्षित पासवर्ड बनाने के लिए कर सकते हैं। इसे सिक्युरिटी एक्सपर्ट ब्रूस शिन्येयर ने बनाया है। ये साइट्स प्रत्येक वेबसाइट्स के लिए एक यूनीक पासवर्ड बनाती है और आपके पासवर्ड को अपने डाटाबेस के मास्टर पासवर्ड से सिक्योर करती है। पासवर्ड मैनेजर आसानी से पता किए जाने वाले पासवर्ड के रिस्क को कम करता है।
अगर आप पासवर्ड बनाने के लिए मैनेजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते और खुद से ही पासवर्ड बनाना चाहते हैं तो ध्यान रखें पासवर्ड कोई डिक्शनरी वर्ड न हो। शिन्येयर के अनुसार आप किसी वाक्य के प्रत्येक वर्ड के पहले एल्फाबेट के समूह को पासवर्ड बना सकते हैं। यह एक सुरक्षित पासवर्ड होगा।
उदाहरण के लिए-
one time in class I ate some glue इस वाक्य को आप कुछ इस तरह बना सकते हैं- 1TiC!AsG
इस तरह के यूनीक पासवर्ड को हैक करना आम पासवर्ड के मुकाबले मुश्किल होता है।
इस तरह के यूनीक पासवर्ड को हैक करना आम पासवर्ड के मुकाबले मुश्किल होता है।
पासवर्ड के अलावा और क्या है ज़रूरी?
पर्सनल जानकारियां हैक होने से बचाने के लिए सिर्फ पासवर्ड ही काफी नहीं है। अगर कोई साइट अतिरिक्त सिक्युरिटी फीचर्स ऑफर कर रही है तो उसे भी ट्राई करें। कई बैंक साइट्स या महत्वपूर्ण साइट्स जैसे गूगल और एप्पल सिक्युरिटी फीचर्स में टू-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन भी ऑफर करती हैं। कुछ मामलों में सेकेंड ऑथेन्टिकेशन ज़रूरी होता है तभी आप किसी दूसरे कम्प्यूटर से लॉग-इन कर सकते हैं।
पासवर्ड बदलें-
ऑनलाइन सिक्युरिटी को सुधारने के लिए सबसे पहला स्टेप अपने पासवर्ड को बदलना है। जिस वेबसाइट पर आपकी संवेदनशील जानकारियां जैसे फाइंनेशियल, हेल्थ या क्रेडिट कार्ड से संबंधित डाटा हो उसका पासवर्ड बाकी सभी साइट्स से अलग बनाएं। इस पासवर्ड को दूसरी साइट्स के लिए इस्तेमाल न करें।
ट्विटर ने बैन किए हैं कुछ पासवर्ड-
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर ने ऐसे कुछ पासवर्ड्स की लिस्ट जारी की थी जिन्हें बैन कर दिया गया है। इसी के साथ, ट्विटर ने पासवर्ड सिक्युरिटी गाइडलाइन के तहत 30 से 60 दिनों के अंदर अपना पासवर्ड बदलने की भी सलाह दी है।
थर्ड पार्टी साइट्स-
सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए किसी भी थर्ड पार्टी ऐप्स को या वेबसाइट्स को एक्सेस करने से पहले एक बार चेक कर लें। जरूरी नहीं है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर दिखने वाली हर एप्लिकेशन सेफ हो। ज्यादातर हैकर्स इन एप्लिकेशन्स की मदद से यूजर्स की जानकारी निकालते हैं।
Post a Comment