Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: सुरक्षित नहीं हैं कॉन्‍टेक्‍टलेस पेमेंट कार्ड्स
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
यदि आप यह सोचते हैं कि कॉन्‍टेक्‍टलेस पेमेंट कार्ड सबसे ज्‍यादा सुरक्षित है। इसे आसानी से हैक अथवा क्‍लोन नहीं किया जा सकता है तो आप गलत हैं...
यदि आप यह सोचते हैं कि कॉन्‍टेक्‍टलेस पेमेंट कार्ड सबसे ज्‍यादा सुरक्षित है। इसे आसानी से हैक अथवा क्‍लोन नहीं किया जा सकता है तो आप गलत हैं। एक ताजा रिपोर्ट से पता चला है कि इस तरह के कार्ड की जानकारी जेब में रखे होने पर भी सुरक्षित नही है।
एक ब्रिटिश अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, कॉन्‍टेक्‍टलेस कार्ड्स में निजी जानकारियों को मास्‍क तकनीक के जरिए रिकॉर्ड किया जाता है। लेकिन इन जानकारियों को डीकोड करने वाले सॉफ्टवेयर तथा रीडर काफी आसानी से खरीदे जा सकते हैं। इन डिवाइसेस के जरिए कार्ड का 12 डिजिट नंबर और एक्‍सपायरी डेट तक हासिल की जा सकती है।
हालांकि, राहत भरी बात यह है कि इन डिवाइसेस से कार्ड के पीछे लिखे तीन डिजिट का वेरिफिकेशन कोड नहीं चुराया जा सकता है। बावजूद इसके शातिर चोर आपके खाते को खाली कर सकते हैं। अखबार ने कॉन्‍टेक्‍टलेस कार्ड को डीकोड करने वाले सॉफ्टवेयर तथा रीडर का उपयोग करके एक दर्जन से ज्‍यादा कार्ड्स की जानकारियों को न केवल हासिल किया, बल्कि उससे शॉपिंग भी की।
गौरतलब है कि ऐप ने पिछले हफ्ते ही ब्रिटेन सहित दुनिया के कुछ देशों में ऐपल-पे तकनीक शुरू की है, जिससे कॉन्‍टेक्‍टलेस कार्ड के जरिए भुगतान किया जा सकता है। इस खबर के बाद कॉन्‍टेक्‍टलेस डेबिट और क्रेडिट कार्ड उपयोग करने वाले यूजर्स सतर्क हो गए हैं।

Advertisement

Post a Comment

 
Top