भारतीय वैज्ञानिकों की एक स्टडी में इस चौंकाने वाली बात का खुलासा हुआ है कि भारत में चलने वाले नोट आपको बीमार कर सकते हैं। यह स्टडी काउंसिल ऑफ साइंटिफिक ऎंड इंडस्ट्रियल रिसर्च और इंस्टिट्यूट ऑफ जिनोमिक्स ऎंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी के वैज्ञानिकों ने की है। यह स्टडी पल्स वन रिसर्च जनरल में पब्लिश की गई है।
मिले बैक्टीरिया, फफूंदी और वायरस
वैज्ञानिकों ने अपनी इस स्टडी में 10, 20 और 100 रूपए केमिस्ट शॉप्स, के नोट ग्रॉसरी शॉप्स, स्नैक्स बार, हार्डवेयर शॉप, स्ट्रीट वेंडर आदि से इकट्ठे किए थे। जांच में इन नोटों पर 70 फीसदी यूकेरयोटा यानि फफूंदी पाया गया। इसके अलावा 9 फीसदी नोटों में बैक्टीरिया पाया गया, जबकि 1 फीसदी से कम नोटों पर virus पाए गए। इसके अलावा इस स्टडी में 78 ऎसे एंटीबायोटिक रजिस्टेंस जीन पाए गए हैं। इनमें से 18 जीन सभी सैंपल में पाए गए। ये ऎसे जीन हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं।
नोट ऎसे होते हैं दूषित
इनफेक्शन एक्सपर्ट डॉ. नरेंद्र सैनी का कहना है कि कागज के नोट एक हाथ से दूसरे हाथ में जाते हैं तभी वो दूषित होते हैं। नोट कभी मीट के दुकान पर तो कभी रेहड़ी-पटरी पर तो कभी चाय की दुकान पर तो कभी अस्पताल में काम करने वाले लोगों के हाथों में जाते हैं। इनमें से किसी भी जगह से नोटों पर बैक्टीरिया अथवा वायरस चिपक जाते हैं। हालांकि नोट पर बैक्टीरिया और वायरस की संख्या इस बात पर निर्भर करती है कि उसें कितना यूज किया गया है। बताया गया है कि नोट जितना पुराना और गला हुआ होगा उसमें बैक्टीरिया की संभावना उतनी ही ज्यादा होगी। यादि आप नोट बिना काम में लिए कहीं पर रख देते हैं तो इसमें फफूंदी लग जाती है।
बैक्टीरिया ऎसे पहुंचता है आप तक
इंडियन मेडिकल असोसिएशन के महासचिव डॉ. के. के. अग्रवाल के मुताबिक अस्पताल की लैब में इनफेक्शन वाले बैक्टीरिया होते हैं। यदि आप वहां जाकर फॉर्म भरते हैं तो उस फॉर्म को छूने पर हाथ में बैक्टीरिया चिपक जाता है। इसके बाद यह बैक्टीरिया ट्रैवल करता हुआ नोट पर आ जाता है। कोई टीबी का मरीज है या फ्लू का मरीज है और वह नोट गिनने के लिए स्लैबा यूज कर रहा है तो उसके स्लैबा के साथ बैक्टीरिया नोट पर चिपक जाता है इसके बाद वह बैक्टीरिया आपके पर्स तक पहुंच जाता है।
ऎसे होगा बचाव
डॉक्टरों के मुताबिक नोटों से फैलने वाले इनफेक्शन को रोकने के लिए प्लास्टिक करेंसी को उपयोग में लाना होगा। दुनिया के कई देशों में प्लास्टिक नोटों का चलन हो चुका है। भारत में क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग ज्यादा करना होगा। इसके अलावा अपने स्तर पर साफ-सफाई रखनी होगी। हर समय सावधान रहें तथा खाना खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।
Post a Comment