Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: डेटिंग साइट हुई हैक, पकड़ी जाएगी 2.7 लाख भारतीयों की धोखेबाजी
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
एश्लेमैडिसन एक ऐसी वेबसाइट है जो विवाहेतर संबंधों को बढ़ावा देता है, लेकिन हाल ही में इसे हैक कर लिया गया है। 37 मिलियन यूजर्स वाले इस साइट ...
एश्लेमैडिसन एक ऐसी वेबसाइट है जो विवाहेतर संबंधों को बढ़ावा देता है, लेकिन हाल ही में इसे हैक कर लिया गया है। 37 मिलियन यूजर्स वाले इस साइट के अधिकांश यूजर यूएस और कनाडा के हैं और 2.7 लाख भारत से भी हैं।
एश्लेमैडिसन के माध्यम से यूजर्स अपने जैसे पार्टनर को खोज सकते हैं और अपने विवाह से अलग हट कर किसी से संबंध बना सकते हैं। भारत में इस साइट को जनवरी 2014 में लांच किया गया था। हालांकि इस साइट को देश में चुपके से लाया गया पर यहां इसके पास कुछ ही महीनों में 2.75 लाख यूजर बेस हो गया। इसके बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए एविड लाइफ मीडिया (एएलएम) जो कि इसकी ‘पैरेंट कंपनी’ है इस वेबसाइट का हिंदी वर्जन लांच करने की भी योजना बना रहा है।
इस बीच हाल ही में हुए हैक ने इसके यूजर्स के पसीने छुड़ा दिए हैं। हैकर्स इस बात की धमकी दे रहे कि वेबसाइट पर मौजूद न्यूड फोटोज, रियल नेम और क्रेडिट कार्ड इंफार्मेशंस को लीक कर देंगे।
इस साइट पर साइन अप के लिए व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि नाम, टेलीफोन नंबर या घर का पता देने की जरूरत नहीं पड़ती पर हैकर्स का कहना है कि क्रेडिट कार्ड के भुगतान से सभी जानकारियां उपलब्ध है और उसे लीक किया जा सकता है।
एएलएम की मानें तो हैकिंग मामले की छानबीन के लिए यह ब्रिटेन की साइबरसिक्योरिटी फर्म साइकुरा के साथ काम कर रही है।
37 मिलियन यूजर्स वाले इस साइट का दावा है कि यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी डेटिंग वेबसाइट है।

Advertisement

Post a Comment

 
Top